Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel New Appointments : टाटा स्टील के डायरेक्टर बने प्रमोद अग्रवाल, कोल इंडिया और बीएसई में संभाल चुके हैं चेयरमैन की जिम्मेदारी
    Headlines

    Tata Steel New Appointments : टाटा स्टील के डायरेक्टर बने प्रमोद अग्रवाल, कोल इंडिया और बीएसई में संभाल चुके हैं चेयरमैन की जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • रामगढ़ में पढ़-लिखे हैं प्रमोद, परिवार का रांची में कारोबार है

    Jamshedpur. प्रमोद अग्रवाल टाटा स्टील का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. प्रमोद अग्रवाल इससे पहले कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सह एमडी थे. वे उससे पहले बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) के चेयरमैन भी रहे हैं. इन सभी पदों से हटने के बाद उनको टाटा स्टील ने अपना डायरेक्टर नियुक्त किया है. उनके डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद अब टाटा स्टील की ओर से उनकी नियुक्ति के लिए इ-वोटिंग करायी गयी है.

    सेबी के निर्देश के बाद यह इ-वोटिंग कराया जा रहा है. इसके लिए लिंक जारी किया गया है, जिसके तहत 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक लोग इ वोटिंग शेयरधारक ने की. 1991 बैच के आइएएस अधिकारी प्रमोद अग्रवाल इससे पहले मध्य प्रदेश में शहरी विकास और आवास विभाग के प्रमुख सचिव थे. श्री अग्रवाल रामगढ़ में पढ़-लिखे हैं. उनके परिवार का रांची में कारोबार है.

    टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 6 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी. जिसमें प्रमोद अग्रवाल को स्वतंत्र निदेशक के रूप में 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है. वह कंपनी के डायरेक्टर का पद 5 नवंबर 2029 तक संभालेंगे. उन्होंने हाल में ही बीएसई (Bombay Stock Exchange) के पद से इस्तीफा दे दिया है. वह फरवरी 2020 से जून 2023 तक कोल इंडिया के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के कई उच्च पदों पर भी नेतृत्व संभाल चुके हैं.

    प्रमोद अग्रवाल एमपी में भी संभाल चुके हैं कामकाज

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद खत्म हुआ विवाद

    प्रमोद अग्रवाल मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के अधिकारी हैं. जिन्होंने प्रदेश के कई विभागों में बतौर प्रमुख सचिव के रूप में काम किया है. वह मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सीएमडी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ. मुरैना जिले और अविभाजित मध्यप्रदेश के कलेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं.

    ऐसा रहा शैक्षाणिक सफर

    प्रमोद अग्रवाल ने 1986 में आईआईटी मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक और 1988 आईआईटी दिल्ली से डिजाइनिंग इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने लोक प्रशासन, शहरी विकास, लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, लोक निर्माण और परिवहन के क्षेत्रों में बड़ा योगदान दिया है.

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    has handled the responsibility of chairman in Coal India and BSE Tata Steel New Appointments: Pramod Agarwal became the director of Tata Steel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद खत्म हुआ विवाद

    August 1, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

    August 1, 2026

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    August 1, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद खत्म हुआ विवाद

    August 1, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

    August 1, 2026

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    August 1, 2026

    Land Scam Case: लैंड स्कैम मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेल से आ सकते हैं बाहर

    August 1, 2026

    Jamshedpur: मानगो के 12 से अधिक परिवारों को 4 अगस्त तक घर खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नोटिस, हड़कंप

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group