Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Breaking News

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक पीएम-किसान योजना के विस्तार को मंजूरी दी। इसमें 3,15,614 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी और केंद्र प्रायोजित यह योजना देश भर के किसानों को सुनिश्चित आय सहायता देती है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

    इस योजना के तहत अब तक करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना को 2030-31 तक पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इसका कुल परिव्यय 3,15,614 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान योजना के लिए कुल 3,15,614 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी गई है।सरकार ने एक बयान में कहा, ”यह मंजूरी सरकार की इस प्रतिबद्धता को दोहराती है कि किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की समृद्धि की नींव है।”

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च Cabinet Decision: Union Cabinet approves extension of PM-Kisan scheme for five years; Rs 3.15 lakh crore to be spent. Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम की 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय के सवाल

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group