Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026Updated:September 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जुगसलाई थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई करते हुए हत्या की कथित साजिश के मामले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सैफ अली उर्फ राज बच्चा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी जुगसलाई के मिल्लत नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय (गोलघर स्कूल) के पास हथियार के साथ एकत्र हुए थे। इनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ मिल्लत नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हैं और जुगसलाई निवासी ‘सबु टाल वाला’ के बेटों की हत्या की योजना बना रहे हैं।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में घेराबंदी की और मौके से पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी सैफ अली के पैंट की बाईं तरफ कमर में खोंसा हुआ लोहे का देसी पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पिस्टल की मैगजीन में दो जिंदा कारतूस लोड थे।

    दहशत फैलाने के लिए छत से फायरिंग का आरोप

    पुलिस जांच में पूर्व की एक घटना का भी उल्लेख सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को सैयद रिजवान करीम ने जुगसलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जेल से हाल ही में बाहर आया सैफ अली उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    जांच के दौरान पुलिस को 26 अगस्त 2026 की एक घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, सैफ अली ने मिल्लत नगर स्थित अपने घर की छत पर सहयोगियों के साथ एक वीडियो बनाया था। पुलिस का दावा है कि वीडियो का उद्देश्य ‘सबु टाल वाला’ के परिवार में भय पैदा करना था।

    इसी दौरान पुलिस के अनुसार, सैफ अली के सहयोगी शहजादा आलम उर्फ साहिल ने छत से एक राउंड हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से इस फायरिंग का खोखा भी बरामद करने की बात कही है।

    गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पांच आरोपियों में मुख्य आरोपी सैफ अली उर्फ राज बच्चा के खिलाफ जुगसलाई, परसुडीह, कदमा और बागबेड़ा थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी और रंगदारी समेत कुल 18 मामले दर्ज हैं।

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली उर्फ राज बच्चा (29), शाहनवाज उर्फ बिगाड़ू (22), शहजादा आलम उर्फ साहिल (21), रेहान गद्दी उर्फ जिया (21) और नसीम अंसारी (20) के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज उर्फ बिगाड़ू के खिलाफ बिष्टुपुर और टाटानगर रेल थाना में दो मामले दर्ज हैं, जबकि शहजादा आलम उर्फ साहिल के खिलाफ बिष्टुपुर और कदमा थाना में तीन मामले दर्ज हैं। रेहान गद्दी उर्फ जिया मिल्लत नगर और नसीम अंसारी पुरानी बस्ती रोड के निवासी बताए गए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा साजिश के पीछे की वजह और अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Crime News Jharkhand east singhbhum news jamshedpur crime news Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur police Jharkhand crime Jugsalai news Jugsalai police Millat Nagar police action Sabbu Taal Wala Saif Ali Raj Bachcha अपराधी गिरफ्तार आर्म्स एक्ट जमशेदपुर अपराध जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ जमशेदपुर पुलिस जिंदा कारतूस जुगसलाई थाना जुगसलाई न्यूज़ जुगसलाई हत्या साजिश देसी पिस्टल बरामद मिल्लत नगर राज बच्चा लोडेड पिस्टल सैफ अली हत्या की साजिश हिस्ट्रीशीटर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग की विश्वकर्मा पूजा, भोग-प्रसाद का किया वितरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR RAILWAY NEWS: टाटानगर में बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो, ₹383.78 करोड़ की मिली मंजूरी

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर सैफ अली समेत पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम की 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय के सवाल

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group