Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो के 12 से अधिक परिवारों को 4 अगस्त तक घर खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नोटिस, हड़कंप
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो के 12 से अधिक परिवारों को 4 अगस्त तक घर खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नोटिस, हड़कंप

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026Updated:August 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल कार्यालय की ओर से 4 अगस्त तक अपने मकान खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद वर्षों से यहां रह रहे परिवारों में चिंता और असमंजस का माहौल है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और अब उनके सामने आशियाना छिनने का खतरा खड़ा हो गया है।

    गुरुवार रात स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाया। लोगों ने बताया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत और जमा-पूंजी से अपने घर बनाए हैं तथा वे किसी भी स्थिति में उन्हें उजड़ने नहीं देना चाहते। उनका कहना है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे अपने घरों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
    प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद विकास सिंह ने उनके समर्थन में कहा कि रोज कमाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गरीब लोगों को बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दशकों की मेहनत से अपना घर बनाया है, वे आज गहरी चिंता में हैं और कई परिवारों की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    उन्होंने यह भी कहा कि इन परिवारों को सरकारी स्तर पर पानी और बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका वे नियमित भुगतान करते हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा उनसे प्रत्येक माह होल्डिंग टैक्स भी वसूला जाता है। ऐसे में अचानक बेदखली की कार्रवाई उचित नहीं प्रतीत होती।

    ADITYAPUR NEWS: विश्व ओजोन दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

    विकास सिंह ने कहा कि वे प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें बेघर होने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पाया है। वहीं दूसरी ओर वर्षों से अपने दम पर घर बनाकर रहने वाले लोगों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले में संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा की जाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: More than 12 families in Mango have been served notices to vacate their homes by August 4 and demolition proceedings are underway Jamshedpur: मानगो के 12 से अधिक परिवारों को 4 अगस्त तक घर खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के संबंध में नोटिस sparking outrage.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    September 16, 2026

    ADITYAPUR NEWS: विश्व ओजोन दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

    September 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत पाठक बने जदयू जमशेदपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

    September 16, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    September 16, 2026

    ADITYAPUR NEWS: विश्व ओजोन दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

    September 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत पाठक बने जदयू जमशेदपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

    September 16, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान

    September 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सम्मान समारोह में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सम्मानित, समिति के प्रति जताया आभार

    September 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group