Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Ornet Flying Snake Rescue: स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में दवा का कार्टन से निकला ‘तक्षक नाग’, उड़ने वाला ये सांप 100 फीट कर सकता है जंप, जानें और भी खासियतें
Breaking News

Ornet Flying Snake Rescue: स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में दवा का कार्टन से निकला ‘तक्षक नाग’, उड़ने वाला ये सांप 100 फीट कर सकता है जंप, जानें और भी खासियतें

News DeskBy News DeskDecember 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है और झारखंड में पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है

Ranchi. दुर्लभ प्रजाति का ओरनेट फ्लाइंग स्नेक सांप को रांची के नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय (स्वास्थ्य विभाग) में दवा के कार्टून से निकाला गया. इसे आम बोलचाल में तक्षक नाग कहा जाता है. इसे रेस्क्यू किया है पिठोरिया के रहने वाले रमेश कुमार महतो ने. उन्होंने बताया कि सांप की लंबाई लगभग 3 फीट है. रमेश ने बताया कि यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है और झारखंड में पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है. यह सांप ज्यादातर पठारी क्षेत्र के झाड़ीनुमा जगहों पर पाया जाता है. सांप की खासियत यह होती है कि यह सांप 100 फीट की ऊंचाई से नीचे जंप कर सकता है. आमतौर पर यह जमीन में बहुत कम आता है. अधिकतर समय यह पेड़ की टहनियों और पत्तों में ही छिपा रहता है. इसका भोजन मुख्य रूप से छिपकली एवं कीड़े-मकौड़े हैं. यह सांप विलुप्त के कगार पर है. इसे भारत में रेयर कैटेगरी में रखा गया है.
बिरसा जू को सौंपा जाएगा
रमेश ने बताया कि अभी यह सांप मेरे पास ही है. इसे बिरसा मुंडा जू को सौंपा जाएगा. रमेश बिरसा जू के स्नैक कंसलटेंट भी हैं. उन्होंने बताया कि जू में इस सांप के जेनेटिक के बारे में रिसर्च किया जाएगा. चूंकि जू में स्नैक हाउस भी है तो ऐसे में उसे बचा कर रखना भी आसान होगा. बिरसा जू से मिली जानकारी के अनुसार सामान्यतः यह सांप दिखाई नहीं देता है.इसका नेचर कुछ ऐसा होता है कि इसमें ग्लाइडिंग की क्षमता होती है. यह सांप तेजी से ग्लाइडिंग करता है, जिससे लगता है कि ये उड़ रहा है. यह सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक छलांग लगाते हुए ‘S’ आकार में लहराता है, जिससे यह उड़ान जैसा प्रतीत होता है.
यह ज्यादा जहरीला नहीं होता
यह ज्यादा जहरीला नहीं होता और अब तक इस सांप से किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026

Elephant On Rail Track: चक्रधरपुर मंडल में रेल ट्रैक के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, 9 एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

October 26, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group