Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Auto Bazar: मारुति सुजुकी, महिंद्रा, एमजी मोटर्स, हुंडई समेत कई कंपनियों के वाहन जनवरी से हो जाएंगी महंगी, कीमतों में 3-4%वृद्धि की घोषणा
    Breaking News

    Auto Bazar: मारुति सुजुकी, महिंद्रा, एमजी मोटर्स, हुंडई समेत कई कंपनियों के वाहन जनवरी से हो जाएंगी महंगी, कीमतों में 3-4%वृद्धि की घोषणा

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. मारुति सुजुकी इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों के असर को कम करने के लिए जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने एसयूवी मॉडल और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर रही है.

    मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों के मद्देनजर कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है. मूल्य वृद्धि चार प्रतिशत तक होने की उम्मीद है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी. इसमें कहा गया, ‘हालांकि कंपनी लगातार लागत को अनुकूलतम बनाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास करती है, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना पड़ सकता है.
    महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कीमत बढ़ने की वजह मुद्रास्फीति और कल-पुर्जों की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ती लागत है. कंपनी ने कहा कि उसने अतिरिक्त लागतों को यथासंभव कम करने का प्रयास किया है. हालांकि, इस वृद्धि का एक हिस्सा ग्राहकों को देना होगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    प्रमुख वाहन कंपनी ने कहा कि विभिन्न एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों में मूल्य वृद्धि तीन प्रतिशत तक होगी. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया जनवरी से अपने वाहनों के विभिन्न मॉडल की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मूल्य वृद्धि कल-पुर्जों की लगातार बढ़ती लागत और अन्य बाहरी कारकों का परिणाम है. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, ‘गुणवत्ता, नवाचार और स्थिरता के लिए हमारा समर्पण एक प्राथमिकता है और हमें लगातार अपनी पेशकश में सुधार करने के लिए प्रेरित करता है. ऐसा करने में, कच्चे माल की बढ़ती लागतों की भरपाई के लिए मामूली मूल्य वृद्धि अपरिहार्य है.

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव को लेकर चारों प्रत्याशियों की तैयारी बैठक, निष्पक्ष मतदान पर जोर

    हुंडई मोटर इंडिया ने भी एक जनवरी से अपने वाहनों में 25,0000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. विभिन्न लग्जरी वाहन विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी भी अगले महीने से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    announcement of 3-4% increase in prices. Auto Bazar: Vehicles of many companies including Maruti Suzuki Hyundai will become expensive from January mahindra MG Motors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव को लेकर चारों प्रत्याशियों की तैयारी बैठक, निष्पक्ष मतदान पर जोर

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्कूलों में 65.18% छात्र उपस्थिति पर बीपीओ को शोकॉज, बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के निर्देश

    September 19, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 में फर्जी दस्तावेज और ई-रोल में छेड़छाड़ पर सख्ती, वीएलई को कार्रवाई की चेतावनी

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव को लेकर चारों प्रत्याशियों की तैयारी बैठक, निष्पक्ष मतदान पर जोर

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्कूलों में 65.18% छात्र उपस्थिति पर बीपीओ को शोकॉज, बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के निर्देश

    September 19, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिंदूपीठ का तीन दिवसीय गणपति महोत्सव संपन्न, आरती में शामिल हुए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि

    September 19, 2026

    NHAI के राजमार्गयात्रा ऐप पर ‘वनटैग’ फास्टैग पोर्टेबिलिटी सेवा उपलब्ध, फास्टैग को बदले बिना बदल सकते हैं सेवा प्रदाता बैंक

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group