Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Coal Scam: कोयला घोटाला मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने अभिजीत इन्फ्रा, दो अन्य को ठहराया दोषी, सजा का एलान बाद में किया जाएगा
    Headlines

    Coal Scam: कोयला घोटाला मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने अभिजीत इन्फ्रा, दो अन्य को ठहराया दोषी, सजा का एलान बाद में किया जाएगा

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने झारखंड में बृंदा, सिसई और मेराल कोयला ब्लॉक के आवंटन से संबंधित कोयला घोटाले के मामले में अभिजीत इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार जायसवाल और उसके पूर्व निदेशक रमेश कुमार जायसवाल को सोमवार को दोषी ठहराया. एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 2016 में दर्ज मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति, अपने प्रस्तावित संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य संबंधित दावों को गलत तरीके से पेश कर कोयला ब्लॉक हासिल किए.
    सीबीआई ने कहा कि कोयला ब्लॉक के आवंटन के लिए भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की सिफारिश हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था.

    विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने नागपुर स्थित अभिजीत इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (एआईपीएल), इसके प्रबंध निदेशक मनोज कुमार जायसवाल और पूर्व निदेशक रमेश कुमार जायसवाल को धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जाली दस्तावेजों को असली के रूप में पेश करने का दोषी ठहराया. उनकी सजा का एलान बाद में किया जाएगा.

    कोयला ब्लॉक हासिल करने के लिए झारखंड के हजारीबाग में निजी भूमि की खरीद, प्रस्तावित अंतिम उपयोग संयंत्र के लिए मशीनरी की खरीद और बैंकों के साथ वित्तीय गठजोड़ से संबंधित जाली दस्तावेजों की प्रति प्रस्तुत की गई थी.

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘इन जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कोयला ब्लॉक के आवंटन के लिए भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की सिफारिश हासिल करने के लिए किया गया था. इस सिफारिश के आधार पर कोयला मंत्रालय ने 25 जून, 2005 को अभिजीत इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (अब अभिजीत इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) को बृंदा, सिसई और मेराल कोयला ब्लॉक आवंटित किए. इस तरह कंपनी ने कोयला मंत्रालय/सरकारी खजाने को चूना लगाया.’’

    सीबीआई ने 29 अक्टूबर, 2020 को आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया. सीबीआई ने मामला छह जनवरी, 2016 को दर्ज किया था.

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Coal Scam: Special CBI court convicted Abhijeet Infra and two others in coal scam case sentence will be announced later
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    August 1, 2026

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    August 1, 2026

    PM Modi बोले: जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं…

    August 1, 2026
    Recent Post

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    August 1, 2026

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    August 1, 2026

    PM Modi बोले: जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं…

    August 1, 2026

    Jharkhand Illegal Mining: NGT ने अवैध खनन के आरोपों की जांच को लेकर झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लगाई फटकार

    August 1, 2026

    Jamshedpur FC: भागीदारी शुल्क जमा करने की समयसीमा चूकने के बाद ISL से हटा JFC, 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगी टीम

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group