Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mamta Banerjee:आप कब्जा करने आएंगे, तो हम क्या लॉलीपाप खाते रहेंगे’, ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेता के बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करने के बयान का उड़ाया मखौल
    Headlines

    Mamta Banerjee:आप कब्जा करने आएंगे, तो हम क्या लॉलीपाप खाते रहेंगे’, ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेता के बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करने के बयान का उड़ाया मखौल

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बांग्लादेशी नेताओं के इन भड़काऊ बयानों पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की जिनमें कहा गया है कि बांग्लादेश कुछ ही दिनों में बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर सकता है. बनर्जी ने इन बयानों को खारिज करते हुए इन्हें ‘बेतुका’ करार दिया और कहा कि ‘‘आप बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे? पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना सीमा के इस ओर कुछ फर्जी वीडियो प्रसारित किए जाने की निंदा की तथा एक दल विशेष पर राज्य में तनाव फैलाने का आरोप लगाया.

    मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया तथा भारत के धार्मिक समुदायों के बीच एकता की आवश्यकता पर बल दिया. बनर्जी ने सीमा पार से आए भड़काऊ बयानों को पूरी तरह से खारिज किया. सीमा पार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता ने कहा था कि बांग्लादेश का बंगाल, बिहार और ओडिशा पर दावा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में बांग्लादेशी सेना के पूर्व सैनिकों को यह कहते सुना जा सकता है कि बांग्लादेश कुछ ही दिनों में पश्चिम बंगाल पर कब्जा कर सकता है.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    ममता बनर्जी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, आप बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर लेंगे और हम लॉलीपॉप खाते रहेंगे? ऐसा सोचना भी मत! किसी में हमारी जमीन लेने की हिम्मत नहीं है, इस बारे में सोचना भी मत! बनर्जी ने हाल ही में बांग्लादेश के कुछ नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान का मखौल उड़ाते हुए कहा, शांत और स्वस्थ रहें तथा मानसिक शांति रखें. उन्होंने भारत में स्थिति का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों को भी आगाह किया तथा कहा कि ऐसे कदमों से पश्चिम बंगाल और उसके लोगों को नुकसान होगा. बनर्जी ने कहा, ‘जो लोग इसका राजनीतिकरण करने की सोच रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि इससे हमारे राज्य को भी नुकसान पहुंचेगा, तथा बांग्लादेश में आपके मित्रों, बहनों और भाइयों को भी.’ उन्होंने कहा, ‘एक विशेष राजनीतिक दल आग भड़काने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार है. मैं सभी से ऐसी गलत सूचनाओं से दूर रहने की अपील करती हूं. हम किसी एक समूह के पक्ष में नहीं हैं, हम यहां सभी की परवाह करते हैं.’

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा पश्चिम बंगाल में दाखिल होने की कोशिश के मामले पर बनर्जी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्थिति पर नजर रख रहा है. उन्होंने कहा, ‘हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. जिनके पास पैसा है वे विमान या ट्रेन से आ रहे हैं, लेकिन गरीब लोग नहीं आ सकते. हम सीमा के मुद्दे को नहीं देखते. केंद्र को इसे संभालने दीजिए. बीएसएफ हमारी सीमाओं पर नजर रख रही है.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और पार्टी तृणमूल कांग्रेस विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी और बिना बताए कुछ नहीं बोलेगी. उन्होंने कहा, ‘हमारे विदेश सचिव बातचीत के लिए बांग्लादेश में हैं. हमें जरूरत से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए. हमें नतीजे का इंतजार करना चाहिए. हम जिम्मेदार नागरिक हैं. हमारा देश एकजुट है.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar and Odisha Mamta Banerjee: If you come to occupy will we keep eating lollipops?' Mamta Banerjee mocked the statement of Bangladeshi leader about occupying Bengal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group