Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»‘जीनत’ की तलाश: Simlipal Tiger Reserve से गायब बाघिन अब चाकुलिया के जंगल में घुसी, तलाश में वन विभाग के छूट रहे पसीने
    Headlines

    ‘जीनत’ की तलाश: Simlipal Tiger Reserve से गायब बाघिन अब चाकुलिया के जंगल में घुसी, तलाश में वन विभाग के छूट रहे पसीने

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024Updated:December 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakulia/Baripada.ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में छोड़ी गयी तीन वर्षीय बाघिन ‘जीनत’ झारखंड के गुड़ाबांदा वन क्षेत्र में पहुंच गयी है. बाघिन सोमवार को चाकुलिया रेंज के नया ग्राम बेनासोल जंगल की ओर गयी है. अंतिम लोकोशन चाकुलिया राजाबासा में मिला है. फॉरेस्ट गार्ड अभिलाष महतो के मुताबिक, जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) ट्रैकर की मदद से लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है. हर घंटे में अगल-अलग लोकेशन दिख रहा है.

    उन्होंने बताया कि बाघिन गुड़ाबांदा रेंज से चाकुलिया रेंज में प्रवेश कर चुकी है. श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के विपरीत वन क्षेत्र में विचरण कर रही है. ओड़िशा और झारखंड का वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है. बाघिन जिन्नत लगभग तीन वर्ष की बतायी जा रही है. सोमवार भोर 4 बजे गुड़ाबांदा की बालिजुड़ी पंचायत से सुवर्णरेखा नदी पार कर बाघिन चाकुलिया रेंज में घुस गयी. वहीं, बेनासोल नयाग्राम जंगल में 5 बजे प्रवेश की. राजाबासा जंगल में लास्ट ट्रेस दिखा. इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है हर जुबान पर बाघिन की चर्चा है. हालांकि, बाघिन को लेकर झारखंड और ओडिशा वन विभाग अलर्ट है. ट्रेस मिलने के बाद से वन विभाग तलाश में जुटा है.

    बाघिन को महाराष्ट्र से लाकर STR में छोड़ा गया था

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में तीन वर्षीय बाघिन ‘जीनत’ को महाराष्ट्र से लाकर 24 नवंबर को छोड़ा गया था. एसटीआर के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि बाघिन का स्वास्थ्य अच्छा है और वह झारखंड के जंगल में प्रवेश कर चुकी है, जो उत्तर में एसटीआर से लगा हुआ है. गोगिनेनी ने कहा, ‘‘जीनत बाघिन सिमिलिपाल क्षेत्र से निकलकर अब झारखंड में चली गई है. वह रविवार को झारखंड के एक जंगल में प्रवेश कर गई और एक टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है.

    उन्होंने कहा कि झारखंड के वन अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है और वे भी बाघिन की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. इस बाघिन को 15 नवंबर को महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य से सिमिलिपाल लाया गया था और जंगल में छोड़े जाने से पहले उसे एक बाड़े में रखा गया था. एसटीआर की एक विशेष टीम उसके गले में रेडियो कॉलर लगाकर जंगल में उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी.

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Search for 'Zeenat': The tigress missing from Simlipal Tiger Reserve has now entered the forest of Chakulia the forest department is sweating in search of her
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group