Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Congress: पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त, खिजरी विधायक राजेश कच्छप को बनाया उपनेता
    Headlines

    Jharkhand Congress: पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त, खिजरी विधायक राजेश कच्छप को बनाया उपनेता

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024Updated:December 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नामित किया. खिजरी से विधायक राजेश कच्छप को कांग्रेस विधायक दल का उपनेता नामित किया गया. विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनके नामों को मंजूरी दी. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सीलबंद लिफाफे में नाम अध्यक्ष को भेजे थे.

    यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा.’ उन्होंने पोरियाहाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्रनाथ सिंह को 34,130 मतों से हराया था. कच्छप ने भाजपा के राम कुमार पाहन को खिजरी सीट पर 29,065 मतों से हराया था. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 30 सीट पर चुनाव लड़ा था और 16 सीट पर जीत हासिल की थी जिससे झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने में मदद मिली. झामुमो ने 34 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने दो सीट जीतीं.

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी, सरकार ने किया संपर्क
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    harkhand Congress: MLA from Podiyahaat Pradeep Yadav appointed as the leader of the Congress Legislature Party in Jharkhand Khijri MLA Rajesh Kachhap appointed as deputy leader
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    June 28, 2026

    Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी, सरकार ने किया संपर्क

    June 28, 2026

    Rourkela: विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर व्यक्ति ने लड़की के कमरे में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, गंभीर

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब से लदे ट्रक जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

    June 28, 2026

    Jharkhand: तमिलनाडु में फंसे झारखंड के 34 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी की तैयारी, सरकार ने किया संपर्क

    June 28, 2026

    Rourkela: विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर व्यक्ति ने लड़की के कमरे में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, गंभीर

    June 28, 2026

    …नहीं थम रहा पेपर लीक का सिलसिला; NEET UG के बाद महाराष्ट्र TET का भी पेपर लीक, FIR दर्ज, बिहार के दो समेत 3 गिरफ्तार

    June 28, 2026

    Jharkhand: रांची आने वाली इंडिगो की एयरबस A321 विमान में AC फेल, परेशान रहे 168 पैसेंजर

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group