Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand BJP: झारखंड में 5,628 केंद्रों पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के खोरों गांव से की शुरुआत
    Breaking News

    Jharkhand BJP: झारखंड में 5,628 केंद्रों पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के खोरों गांव से की शुरुआत

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को झारखंड में अपना व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले के खोरों गांव में अभियान की शुरुआत की. मरांडी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज अपने धनवार विधानसभा क्षेत्र के बेलवाना पंचायत स्थित खोरों में आयोजित संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुआ। कार्यशाला में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत राज्य भर में 5,628 केंद्रों पर हुई. उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस अभियान के दौरान करीब 60 लाख सदस्य बनाने का फैसला किया है, क्योंकि पार्टी को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 59 लाख से अधिक वोट मिले थे.

    पार्टी कार्यकर्ता लाखों लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए गांवों और प्रखंडों में हर घर का दौरा करेंगे.भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी समर्थक और शुभचिंतक वेबसाइट लिंक या टोल-फ्री नंबर के जरिए ऑनलाइन भी पार्टी से जुड़ सकते हैं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    15 जनवरी तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा
    पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के बाद 2 जनवरी से 15 जनवरी तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके बाद एक फरवरी से 10 फरवरी के बीच बूथ स्तर की समितियों का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 20 फरवरी से 25 फरवरी तक मंडल समितियों और फरवरी के अंत तक जिला समितियों का गठन किया जाएगा. भाजपा ने 2 सितंबर को अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसमें चुनाव के कारण झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर जैसे कुछ राज्य शामिल नहीं थे.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    628 centers in Jharkhand Jharkhand BJP: BJP's membership campaign started at 5 State President Babulal Marandi started in Khoron village of Giridih district.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group