Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Khunti Accident: खूंटी में तेज रफ्तार का कहर, GAILके दो कर्मचारियों की चली गयी जान, जानें कैसे हुआ भीषण हादसा
Breaking News

Khunti Accident: खूंटी में तेज रफ्तार का कहर, GAILके दो कर्मचारियों की चली गयी जान, जानें कैसे हुआ भीषण हादसा

News DeskBy News DeskDecember 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Khunti. खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कूल्डा जंगल के पास भीषण हादसा सामने आया है. इस दुर्घटना में GAIL के दो कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान यूपी जौनपुर जिले के हुरहुरी गांव निवासी आशीष कुमार सिंह (31) और डोरंडा दर्जी मोहल्ला निवासी असद अली (32) के रूप में हुई. दोनों कर्मचारी रांची के डोरंडा से रनिया के GAIL स्टेशन एसबी-7 ऑफिस के किसी काम से जा रहे थे.

बताया जाता है कि GAIL (INDIA) के दोनों अनुबंध कर्मी इनोवा जेएच 01 एफआर 2706 में बिहार के औरंगाबाद निवासी विजय कुमार के साथ जा रहे थे. इस बीच तेज रफ्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड को उखाड़ते हुए पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

घटना की सूचना पाकर तोरपा थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार देव मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा. जहां डाक्टरों ने आशीष और अरसद को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल विजय कुमार का इलाज चल रहा है. सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार देव ने बताया कि गेल(इंडिया) में अरसद अली कंप्यूटर ऑपरेटर और आशीष निरीक्षण अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे.

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम को दोनों मृतक के परिजन रेफरल अस्पताल पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे. आशीष सिंह के परिजनों ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group