Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»झारखंड में कोहरा और शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप, तापमान में आयेगी गिरावट
Headlines

झारखंड में कोहरा और शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप, तापमान में आयेगी गिरावट

News DeskBy News DeskDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. सुबह घना कोहरा और शाम में शीतलहर की चपेट में आने से लोग ठिठुर रहे. 25 दिसंबर को झारखंड के दक्षिण और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कोहरा और शीतलहर भी लोगों को परेशान करेंगे. यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बादलों के कारण होगा. 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इस निम्न दबाव का असर अब झारखंड के दक्षिण और मध्य जिलों में हल्की बारिश के रूप में देखने को मिलेगा. इसके साथ ही, सुबह के समय घना कोहरा और शाम को शीतलहर का प्रकोप भी लोगों को परेशान करेगा. इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास अधिक होगा.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. विशेष रूप से राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी भागों में हल्की बारिश हो सकती है. जिन जिलों में 25 दिसंबर को बारिश का अनुमान है. इनमें उत्तर-पश्चिम जिले : पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा व लोहरदगा जबकि दक्षिणी जिले में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां शामिल हैं.

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

यहां हल्की बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी. सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क पर यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. शाम के समय शीतलहर की चपेट में आने से सर्दी का प्रकोप और बढ़ जाएगा.

ठंड बढ़ेगी, शीतलहर का असर

झारखंड में सर्दी का असर अब पहले से ज्यादा बढ़ने वाला है. बारिश, कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के समय भी कड़ाके की ठंड का अहसास होगा. शीतलहर के कारण शाम होते-होते सर्दी और बढ़ेगी. विशेष रूप से, दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंडक का अनुभव होगा.

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

तापमान में आयेगी गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान : 26°C जबकि न्यूनतम तापमान : 12°C रहेगा. वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार,लोहरदगा व पलामू में अधिकतम तापमान : 26°C जबकि न्यूनतम तापमान : 13°C वहीं बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी व गुमला में अधिकतम तापमान : 25°C और न्यूनतम तापमान : 12°C वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा में अधिकतम तापमान : 27°C और न्यूनतम तापमान : 14°C रहेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group