Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»KOLKATA : नंदीग्राम में फिर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या, दुकान के सामने मिला रक्तरंजित शव
    Crime

    KOLKATA : नंदीग्राम में फिर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या, दुकान के सामने मिला रक्तरंजित शव

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्व मेदिनीपुर, 26 दिसंबर (हि. स.). पूर्व मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम एक नंबर ब्लॉक के गोकुलनगर पंचायत क्षेत्र के वृन्दावन चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृत तृणमूल कार्यकर्ता का नाम महादेव विषयी (52) था.

    स्थानीय एवं पुलिस सूत्रों के अनुसार महादेव तृणमूल बूथ कार्यकर्ता थे. वह पार्टी के लगभग सभी कार्यक्रमों में नजर आते थे. उनकी वृन्दावन चौक के बाजार इलाके में चाय और खाने की दुकान है. आरोप है कि बुधवार रात दुकान बंद कर वापस लौटते समय कुछ बदमाशों ने उन्हें उठा लिया. रात को वृन्दावन घर नहीं लौटे. गुरुवार सुबह दुकान के सामने उनका रक्तरंजित शव मिला. शव के दोनों पैर टूटे हुए थे और हाथों पर भी चोट के निशान मौजूद थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान पुलिस को घेरकर इलाके के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस हत्या का आरोप भाजपा पर लगाया गया है. इस संदर्भ में नंदीग्राम एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बप्पादित्य गर्ग ने कहा कि महादेव पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था. भाजपा ने बदले की राजनीति करते हुए उनकी हत्या कर दी. कुछ दिन पहले हमारी पार्टी का एक और सदस्य को मारा गया था. भाजपा लगातार इस तरह का काम कर रही है. मैं दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करता हूं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उल्लेखनीय है कि गत आठ दिसंबर को तमलुक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का चुनाव हुआ था. अकेले नंदीग्राम ब्लॉक नंबर एक और दो नंबर ब्लॉक में भाजपा ने 13 सीटें जीतीं. इसके बाद नंदीग्राम ब्लॉक नंबर-1 के जलपाई सात नंबर गांव बिष्णुपद मंडल की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के 17 दिन बाद नंदीग्राम में एक बार फिर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के बाद हंगामा मचा हुआ है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    blood-soaked body found in front of a shop KOLKATA: Trinamool worker murdered again in Nandigram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group