Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Maha Kumbh 2025 : महाकुम्भ के लिए अनूठी पहल, श्रद्धालु रेल कर्मियों के जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से बुक कर सकेंगे टिकट
    Headlines

    Maha Kumbh 2025 : महाकुम्भ के लिए अनूठी पहल, श्रद्धालु रेल कर्मियों के जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से बुक कर सकेंगे टिकट

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mahakumbh Nagar. महाकुम्भ 2025 को दिव्य और भव्य के साथ-साथ डिजिटल सुविधाओं से लैस बनाने के लिए एक अनूठी पहल के तहत प्रयागराज रेलवे मंडल रेल कर्मियों की जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा. भारतीय रेलवे की इस पहल से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. साथ ही, रेलवे प्रशासन को भी टिकट उपलब्ध कराने में आसानी होगी.

    उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि महाकुम्भ 2025 को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. मालवीय ने कहा कि महाकुम्भ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहन कर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इन जैकेट पर एक क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप यात्रियों को कतार में लगे बिना अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करने की यह प्रक्रिया न केवल श्रद्धालुओं का समय बचाएगी, बल्कि महाकुम्भ में आने वाले लाखों लोगों को टिकट के लिए कतार में लगने की समस्या से भी राहत देगी.
    मालवीय ने बताया कि क्यूआर कोड वाली जैकेट पहने रेल कर्मी रेलवे परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    devotees will be able to book tickets through QR code on the jackets of railway employees Maha Kumbh 2025: Unique initiative for Maha Kumbh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group