Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IMD Foundation day: PM Modi भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे, शुरू करेंगे ‘मिशन मौसम’
    Breaking News

    IMD Foundation day: PM Modi भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे, शुरू करेंगे ‘मिशन मौसम’

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे. पीएमओ ने कहा, “देश को ‘मौसम के लिए तैयार और जलवायु-स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत करेंगे. इस मिशन का उद्देश्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों को विकसित करके, उच्च क्षमता वाले वायुमंडलीय अवलोकनों, अगली पीढ़ी के राडार और उपग्रहों और उच्च-प्रदर्शन वाले कंप्यूटरों को लागू करके ‘मौसम के लिए तैयार और जलवायु-स्मार्ट’ राष्ट्र का लक्ष्य प्राप्त करना है.

    यह मिशन मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करेगा जो दीर्घकालिक अवधि में मौसम प्रबंधन और इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद करेगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी करेंगे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं. पीएमओ ने कहा कि आईएमडी के 150 वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए, पिछले 150 वर्षों के दौरान आईएमडी की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-लचीला बनाने में इसकी भूमिका और विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IMD Foundation day: PM Modi will participate in the 150th establishment day ceremony of the Indian Meteorological Department pm modi start the 'mission of weather'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group