Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand Police को बड़ी सफलता, PLFI के दो लाख के इनामी जोनल कमांडर गिरफ्तार, एक कारबाइन, एक पिस्टल, 11 कारतूस बरामद, 51 मामलों में था फरार
    Crime

    Jharkhand Police को बड़ी सफलता, PLFI के दो लाख के इनामी जोनल कमांडर गिरफ्तार, एक कारबाइन, एक पिस्टल, 11 कारतूस बरामद, 51 मामलों में था फरार

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है. मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास स्थित जंगल से उसे गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर एक कारबाईन, एक मैगजीन लगा पिस्टल, 11 कारतूस, एक मोबाइल और तीन कंबल बरामद किया गया है. वह पकड़े जाने के बाद फिर से पुलिस को धक्का देकर रस्सा छुड़ा कर भागने का प्रयास कर रहा था. उसी क्रम में वह पथरीला गड्ढा में गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गया. उसे पकड़ने के बाद पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है.

    डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लाख का इनामी पीएलएफआइ का जोनल कमांडर कृष्णा यादव 51 मामले में फरार था. सूचना मिली थी कि कृष्णा यादव अपने दस्ता सदस्यों के साथ लोहरदगा जिला के कुडू के धोबीघाट में है. सूचना पर पुलिस टीम वहां छापेमारी करने गयी थी. परंतु कुछ देर पूर्व वहां से कृष्णा यादव जा चुका था.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    आगे सूचना मिली कि वह अपने सदस्यों के साथ मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जंगल में दो अन्य दस्ता सदस्यों के साथ छुपा है तथा किसी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है. वहां छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि नकटा पहाड़ और चंदवा थाना क्षेत्र के सीमा के बीच जंगल में बने नाला के पास उसने छिपाकर रखा है तथा उसी क्षेत्र में उसके दस्ता के सदस्य भी रहते हैं. उसके बताये अनुसार उक्त क्षेत्र में पुलिस बल उसे लेकर छापेमारी कर रही थी कि इस बीच वह पुलिस को धक्का देते हुए रस्सा छुड़ाकर भागने लगा. इस क्रम में पथरीला गड्डा में गिरने से वह चोटिल हो गया.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 cartridges recovered Jharkhand Police got a big success one carbine one pistol PLFI's zonal commander with a bounty of Rs 2 lakh arrested was absconding in 51 cases
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group