Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Pushpak ‘Train Accident’: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से पटरी पर कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंदा, अब तक 12 लोगों की मौत
    Breaking News

    Pushpak ‘Train Accident’: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से पटरी पर कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंदा, अब तक 12 लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025Updated:January 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए.अधिकारियों ने इस हादसे में कम से कम 12 यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है.विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दत्तात्रय कराले ने बताया कि 12 शव पास के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि छह से सात लोग घायल हुए हैं.

    मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पचोरा के पास माहेजी और परधाडे स्टेशन के बीच हुआ, जहां शाम करीब पांच बजे लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई.हालांकि, उन्होंने मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की. मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री पटरी पर उतर गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कराले ने कहा, “माहेजी और परधाडे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 372/07 पर पुष्पक एक्सप्रेस में “आग लगने की घटना” घटी. ट्रेन उसी स्थान पर रुक गई और कुछ यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान, वे ट्रेन संख्या 12627 (बेंगलुरु-नयी दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस) की चपेट में आ गए. उन्होंने बताया, छह से सात यात्री घायल हुए हैं. सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों ट्रेन अपने अगले निर्धारित स्टेशन पर पहुंच गई हैं और दुर्घटनास्थल से मलबा हटा दिया गया है.

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस हादसे के महज 15 मिनट के भीतर दुर्घटनास्थल से रवाना हो गई, जबकि कर्नाटक एक्सप्रेस ने 20 मिनट में आगे की यात्रा शुरू की. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घायलों का पचोरा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनमें से ज्यादातर खतरे से बाहर हैं.
    हादसे से जुड़े वीडियो में दुर्घटनास्थल पर कुछ लोगों के शव और क्षत-विक्षत अंग देखे जा सकते हैं. इससे पहले, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, “हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि पुष्पक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक बाइंडिंग’ (जैमिंग) की वजह से चिंगारी निकली और कुछ यात्री घबरा गए. उन्होंने चेन खींच दी। कुछ यात्री पटरी पर कूद गए। उसी समय पास की पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि क्षेत्र के सरकारी एवं निजी अस्पतालों को हादसे में घायल यात्रियों के इलाज के लिए सभी जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    8 people died after being cut off from Karnataka Express. Big rail accident indian railway Maharashtra rail accident letest news Maharashtra rail accident recent news Pushpak Express Accident: Passengers jumped due to rumor of fire in Pushpak Express in Jalgaon Rail minister ashwini vaishnaw
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group