Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»TATANAGAR RPF : चोरी की रेलवे संपत्ति को खपाने स्क्रैप टाल संचालक अशोक यादव नाटकीय ढंग से गिरफ्तार
    Crime

    TATANAGAR RPF : चोरी की रेलवे संपत्ति को खपाने स्क्रैप टाल संचालक अशोक यादव नाटकीय ढंग से गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025Updated:January 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • आदित्यपुर आरपीएफ की टीम ने सुंदरनगर व जेम्को में की छापेमारी 
    • टाटा और आदित्यपुर आरपीएफ के बीच क्षेत्राधिकार की मौन लड़ाई 

    जमशेदपुर. रेलवे सुरक्षा बल आदित्यपुर पोस्ट की टीम ने मंगलवार की तड़के छापेमारी कर टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से स्क्रैप टाल संचालक अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया. अशोक यादव से आरपीएफ की टीम पूछताछ कर रही है. 11 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर जेम्को और सुंदरनगर में संचालित स्क्रैप टाल में छापामारी की थी.

    इस दौरान एक टाटा एस मालवाहक वाहन में करीब ढाई टन रेलवे स्क्रैप जब्त किया था, जिसमें वैगन से काटे गए पुर्जे आदि शामिल थे. उस समय अशोक यादव और सुंदरनगर का राजेंद्र सोनकर फरार हो गये थे. हालांकि छापेमारी में रेलवे माल के साथ सोनकर के मुंशी दीनानाथ झा, वाहन के ड्राइवर शंकर साहू, हेल्पर रवि मुंडा और मिट्ठू मछुआ को आरपीएफ की टीम पकड़कर ले आयी थी.

    इसके बाद से आरपीएफ की टीम फरार दोनों स्क्रैप टाल संचालकों की खोज कर रही थी. इस बीच आदित्यपुर आरपीएफ प्रभारी अजीत कुमार सिंह को अशोक यादव के एक निश्चित समय पर टाल पहुंचने की खबर मिली. इसके बाद नाटकीय ढंग से अशोक यादव को धर दबोचा गया. आशोक यादव पर  टाटा पोस्ट में आरपीयूपी एक्ट के एक मामले में वारंट जारी था. उसके बाद भी वह हर दिन आराम से स्क्रैप टाल में आकर बैठता था. .

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    अशोक यादव रेलवे स्क्रैप के चोरी के मामले में 1997 में टाटा पोस्ट के केस में सजा काट चुका है. टाटा, आदित्यपुर, डांगुवापासी समेत कई पोस्ट में उसके खिलाफ दर्जनों मामले लंबित हैं. टाटा आरपीएफ के इलाके में जाकर आदित्यपुर आरपीएफ की कार्रवाई को पूर्व में आदित्यपुर में टाटा पोस्ट की ओर से की गयी कार्रवाई के जबाव के रूप में देखा जा रहा है.

    इस छापामारी टीम में इंस्पेक्टर के साथ एएसआई रवि कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल सुमन और विनय कुमार शुक्ला शामिल थे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    TATANAGAR RPF: Scrap depot operator Ashok Yadav arrested dramatically for selling stolen railway property
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group