Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Infosys job loss: इन्फोसिस ने 300 से अधिक नए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
    National

    Infosys job loss: इन्फोसिस ने 300 से अधिक नए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस ने 300 से अधिक नए लोगों (पहली बार नौकरी करने वाले-फ्रेशर्स) को नौकरी से निकाल दिया है. सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों ने कंपनी के मैसुरु परिसर में शुरुआती प्रशिक्षण लिया था, लेकिन तीन प्रयासों के बाद भी वे आंतरिक मूल्यांकन में उत्तीर्ण नहीं हो पाए. हालांकि, आईटी कर्मचारी यूनियन एनआईटीईएस ने कहा कि इस कदम से प्रभावित होने वाले नए कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है. यूनियन ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के समक्ष आधिकारिक शिकायत दर्ज कर कंपनी के खिलाफ तत्काल हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग करने की धमकी दी है.

    इस संबंध में भेजे गए ई-मेल के जवाब में बेंगलुरु मुख्यालय वाली आईटी सेवा कंपनी ने कहा, “इन्फोसिस में हमारी नियुक्ति प्रक्रिया बहुत सख्त है, जिसमें सभी नए कर्मचारियों को हमारे मैसुरु परिसर में व्यापक आधारभूत प्रशिक्षण लेने के बाद आंतरिक मूल्यांकन में सफल होने की उम्मीद होती है. कंपनी ने कहा कि सभी नए कर्मचारियों को मूल्यांकन में सफल होने के लिए तीन मौके मिलते हैं, जिसमें विफल होने पर वे संस्थान में बने नहीं रह पाएंगे. कंपनी ने कहा कि यह उपनियम ‘उनके अनुबंध में भी उल्लिखित है.’

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    इन्फोसिस ने कहा, यह प्रक्रिया दो दशक से अधिक समय से अस्तित्व में है और हमारे ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा की उपलब्धता सुनिश्चित करती है. घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रभावित नए लोगों की संख्या 300 से कुछ अधिक है. इस बीच, नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉयज सीनेट (एनआईटीईएस) ने दावा किया कि संख्या बहुत अधिक थी और प्रभावित नए कर्मचारियों को कुछ महीने पहले अक्टूबर, 2024 में ही कंपनी में शामिल किया गया था.

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    इसमें कहा गया, “इन कर्मचारियों को अपने ‘ऑफर लेटर’ प्राप्त करने के बाद पहले ही दो साल का लंबा इंतजार सहना पड़ा था, और एनआईटीईएस और प्रभावित उम्मीदवारों के निरंतर प्रयासों के बाद ही उनका शामिल होना संभव हो सका.एनआईटीईएस ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को मैसुरु परिसर के बैठक कक्ष में बुलाया गया, तथा उनसे ‘आपसी अलगाव’ पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Infosys job loss: Infosys fired more than 300 new employees know why this decision was taken
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diesel : पश्चिम एशिया में ताजा हमलों के बाद कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के दाम

    September 10, 2026

    Jindal IPO: जिंदल सुप्रीम का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर

    September 10, 2026

    Hero Motors का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 79-84 रुपये प्रति शेयर

    September 10, 2026
    Recent Post

    Naxal Surrender: 15 लाख का इनामी सचिन समेत तीन नक्सलियों का सरेंडर, असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे तीनों

    September 11, 2026

    TRF Bonous Announced: टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को 12.44% बोनस मिलेगा, 18 सितंबर तक खातों में पहुंच जायेगी राशि

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group