


Jamshedpur. महाकुंभ में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है. इसका असर रविवार को टाटानगर स्टेशन पर भी देखने को मिला. जम्मू-तवी ट्रेन में प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. ट्रेन की बोगियों में लोग जैसे-तैसे घुसे. ट्रेन को जब प्लेटफाॅर्म पर लाया जा रहा था, तो पटरियों पर उतर गये, ताकि दूसरी तरफ से जल्दी चढ़ सके.
ट्रेन के किसी भी कोच में चाहे वह एसी का हो, रिजर्व हो या जनरल पैर रखने की भी जगह नहीं थी. जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई.



