Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Cyber Crime पर नकेल कसने की तैयारी, ठगों के लेनदेन वाले ‘MULE’ Accounts की पहचान के लिए AI का उपयोग करेगी केंद्र सरकार, अमित शाह ने बताया प्लान
    Breaking News

    Cyber Crime पर नकेल कसने की तैयारी, ठगों के लेनदेन वाले ‘MULE’ Accounts की पहचान के लिए AI का उपयोग करेगी केंद्र सरकार, अमित शाह ने बताया प्लान

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल कर उन ‘MULE’ Accounts की पहचान करने की योजना बना रही है, जिनमें साइबर जालसाज ठगी की रकम जमा करते हैं. शाह ने सोमवार को ‘Cyber ​​security और Cyber ​​crimes’ विषय पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से सरकार की साइबर अपराध निगरानी और इसका पता लगाने वाली शाखा, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की सिफारिशों के आधार पर 805 ऐप एवं 3,266 वेबसाइट लिंक को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है.

    अब तक 19 लाख से अधिक ‘म्यूल’ खातों को पकड़ा
    उन्होंने कहा कि इसके अलावा 399 बैंक और वित्तीय मध्यस्थ इसमें शामिल हैं, छह लाख से अधिक संदिग्ध डाटा प्वाइंट साझा किए गए हैं, 19 लाख से अधिक ‘म्यूल’ खातों को पकड़ा गया है और 2,038 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन को रोका गया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शाह ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सभी बैंकों के समन्वय में ‘म्यूल’ खातों की पहचान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करने के प्रयास जारी हैं, ताकि उनका पता लगाने के लिए एक प्रणाली स्थापित की जा सके.

    जानें क्या है MULE’ Accounts
    गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि ये ‘MULE’ Accounts चालू होने से पहले ही बंद कर दिए जाएं. ‘म्यूल’ खाता वह बैंक खाता होता है, जिसका उपयोग धन शोधन या अवैध गतिविधियों से हासिल धन के लेन-देन के लिये किया जाता है. उन्होंने कहा कि I4C पोर्टल पर कुल 1,43,000 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिसका उपयोग 19 करोड़ से अधिक लोगों ने किया है.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    1930’ हेल्पलाइन एक ही जगह पर सभी समाधान
    शाह ने कहा कि वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मद्देनजर, ‘1930’ हेल्पलाइन एक ही जगह पर सभी समाधान प्रदान करती है, जिसमें कार्ड ब्लॉक करने जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र ‘रोको-सोचो-कार्रवाई करो’ के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे साइबर अपराध के खिलाफ अधिक सतर्क रहें. गृह मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है, जिसके कारण स्वाभाविक रूप से साइबर हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है.

    अमित शाह ने यह कहा
    उन्होंने कहा कि अलग नजरिए से देखें तो साइबरस्पेस ‘सॉफ्टवेयर’, ‘सेवाओं’ और ‘यूजर’ का एक जटिल नेटवर्क बनाता है. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक हम सॉफ्टवेयर, सेवाओं और ‘यूजर’ के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी को नियंत्रित करने पर विचार नहीं करते, तब तक साइबरस्पेस के मुद्दों को हल करना असंभव होगा. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने भारत को साइबर-सुरक्षित राष्ट्र बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध ने सभी भौगोलिक सीमाओं को मिटा दिया है और इसे ‘सीमाहीन’ अपराध कहा है, क्योंकि इसकी कोई सीमा या तय स्वरूप नहीं है. गृह मंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले दशक में ‘डिजिटल क्रांति’ देखी है और इस डिजिटल क्रांति के आकार एवं पैमाने को समझे बिना, ‘‘हम साइबर डोमेन में चुनौतियों का सामना नहीं कर सकते’’. उन्होंने कहा कि आज देश के 95 प्रतिशत गांव डिजिटल रूप से जुड़े हुए हैं, जबकि एक लाख ग्राम पंचायतें वाई-फाई हॉटस्पॉट से लैस हैं.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah told the plan and expanded upon in other malicious acts Central Government will use AI to identify 'MULE' accounts having transactions of fraudsters computer viruses Cybercrime encompasses a wide range of criminal activities that are carried out using digital devices and/or networks. These crimes involve the use of technology to commit fraud data breaches identity theft Preparation to crack down on Cyber ​​Crime scams
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group