Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel फिर मजबूती की ओर, दूसरे दिन भी शेयर मेें बढ़त, पर Stock market में गिरावट जारी, Sensex 32 अंक टूटा
    Breaking News

    Tata Steel फिर मजबूती की ओर, दूसरे दिन भी शेयर मेें बढ़त, पर Stock market में गिरावट जारी, Sensex 32 अंक टूटा

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक Sensex and Nifty ने बृहस्पतिवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लगातार सातवें दिन हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. विश्लेषकों ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चुनिंदा IT and banking stocks में बिकवाली और विदेशी कोषों की निकासी के चलते बाजार की धारणा कमजोर हुई. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 32.11 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 76,138.97 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,764.53 के उच्चतम और 76,013.43 के निम्नतम स्तर को छुआ. इस तरह निचले और ऊपरी स्तर के बीच 751.1 अंक का उतार-चढ़ाव आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 13.85 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 23,031.40 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से Adani Ports, Infosys, Tata Consultancy Services, State Bank of India, Nestle, and Titan. में उल्लेखनीय गिरावट हुई.

    दूसरी तरफ Sun Pharma, Tata Steel, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank and Zomato.के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,969.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी के कारण बाजार में शुरुआती आशावाद के बावजूद अनिश्चित वैश्विक संकेतों और कमजोर कॉरपोरेट आय के चलते ऊपरी स्तरों से गिरावट हुई. इसके अलावा, कृत्रिम मेधा (एआई) में बढ़ती रुचि के कारण एफआईआई अधिक प्रतिफल के लिए चीन के प्रौद्योगिकी शेयरों की ओर आकर्षित हुए.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    उन्होंने कहा कि कारोबारियों की अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली बैठक के नतीजों पर नजर है. मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘चुनिंदा Banking, auto, IT and FMCG शेयरों में कमजोरी के कारण प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई. इस बीच एफआईआई ने बिकवाली का अपना रुख कायम रखा है.” व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.43 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मिडकैप सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांकों की बात करें तो आईटी खंड में 0.93 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.66 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी में 0.64 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.44 प्रतिशत और तेल एवं गैस में 0.34 प्रतिशत की गिरावट हुई. दूसरी ओर बीएसई स्वास्थ्य देखभाल, धातु, वित्तीय सेवाएं, जिंस, दूरसंचार, बिजली और रियल्टी में बढ़त हुई. बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 2,089 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 1,858 शेयरों में तेजी रही. कुल 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but the stock market continues to fall jamshedpur plant Ratan Tata Assets tata group of companies Sensex falls by 32 points shares rise for the second day Tata Group Chairman N chandrashekhran Tata Group news tata group tata technology compony news tata share letest news tata share price recent news Tata Sons good news Tata Steel again on the strength side tata steel ESS Sceme tata steel green energy news tata steel hydrogen energy news Tata Steel jamshedpur plant News tata steel kalinganagar plant Tata steel letest news Tata steel md tv narendran Tata steel recent news tata steel stock market letest news Tata workers Union news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group