Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champions Trophy: Award Money में 53 प्रतिशत की वृद्धि, अब विजेता को मिलेंगे 20 करोड़, उपविजेता को 9.72 करोड़, भारत का पहला मैच 20 को बांग्लादेश से
    Breaking News

    Champions Trophy: Award Money में 53 प्रतिशत की वृद्धि, अब विजेता को मिलेंगे 20 करोड़, उपविजेता को 9.72 करोड़, भारत का पहला मैच 20 को बांग्लादेश से

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dubai. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की पुरस्कार राशि में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और अब विजेता टीम को 22 लाख 40 हजार डॉलर (लगभग 20 करोड रुपए) मिलेंगे. उपविजेता को इसकी आधी राशि 11 लाख 20 हजार डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) मिलेगी. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। कुल पुरस्कार राशि 60 लाख 90 हजार डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) कर दी गई है. आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘यह पुुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारी प्रतियोगिताओं की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को दिखाती है.

    किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 350,000 डॉलर (तीन करोड़ रुपये) , जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140,000 अमेरिकी डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों में से प्रत्येक को 125,000 डॉलर (1.08 करोड़ रुपये) की गारंटी मिलेगी. पाकिस्तान 1996 के बाद पहली बार आईसीसी की किसी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    भारतीय टीम हालांकि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही है और वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. पाकिस्तान में होने वाले मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में भाग ले रही आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    आईसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इस टूर्नामेंट की फिर से वापसी हो रही है जिसमें वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं भाग लेती हैं और इसका हर मैच महत्वपूर्ण है.पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2009 से 2017 तक प्रत्येक चार साल में किया गया लेकिन इसके बाद कोविड और इसकी प्रासंगिकता को लेकर उठ रहे सवालों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 हुई थी और इसका आयोजन तब प्रत्येक दो साल में किया जाता था. महिला चैंपियंस ट्रॉफी टी20 प्रारूप में 2027 में शुरू होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group