Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»VEDANTA GROUP को बांटने का प्रस्ताव तैयार; बनेंगी 5 अलग-अलग कंपनियां, शेयरधारक 17 फरवरी तक कर सकेंगे E-Voting
    Breaking News

    VEDANTA GROUP को बांटने का प्रस्ताव तैयार; बनेंगी 5 अलग-अलग कंपनियां, शेयरधारक 17 फरवरी तक कर सकेंगे E-Voting

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.पांच प्रमुख प्रॉक्सी सलाहकार कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन करने वाली Vedanta लिमिटेड के कारोबारों को अलग करने का समर्थन किया है. उन्होंने शेयरधारकों को कंपनी के कारोबारों को अलग-अलग करने के पक्ष में मतदान करने की सलाह दी है. Vedanta के प्रस्तावित विभाजन से पांच अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियां बनेंगी.शेयरधारकों और कर्जदाताओं के लिए E-Voting प्रक्रिया 13 फरवरी को शुरू हुई और 17 फरवरी तक चलेगी. Vedanta के शेयरधारकों तथा कर्जदाताओं की बैठकें 18 फरवरी को होंगी.

    इस संबंध में रिपोर्ट जारी करने वाली प्रॉक्सी सलाहकार कंपनियों में अमेरिका की इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक (ISS), ग्लास लुईस के साथ-साथ भारतीय कंपनियां- इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IIAS), इनगवर्न और स्टेकहोल्डर एम्पावरमेंट सर्विसेज (SES) शामिल हैं. प्रॉक्सी सलाहकार कंपनी एक स्वतंत्र इकाई होती है जो शेयरधारकों को कंपनी की बैठकों में वोट देने में मदद करती हैं. ये कंपनियां निवेशकों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर मतदान को लेकर निर्णय लेने में मदद करती हैं.

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    Vedanta समूह की कंपनियों के अलग होने से पांच सूचीबद्ध कंपनियां- Vedanta Aluminium, Vedanta Oil & Gas, Vedanta Power and Vedanta Iron & Steel, जबकि कुछ मौजूदा और आने वाले कारोबार वेदांता लिमिटेड के अधीन रहेंगे. विभाजन संभवतः जुलाई तक पूरा हो जाएगा. प्रॉक्सी सलाहकार ग्लास लुईस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एक-से-एक शेयर विनिमय अनुपात यानी कंपनी में प्रत्येक एक शेयर के बदले एक शेयर यह सुनिश्चित करता है कि शेयरधारकों को अलग-अलग इकाइयों की अंतिम सूचीबद्धता से कोई प्रतिकूल आर्थिक प्रभाव नहीं पड़ेगा. कंपनी ने कहा कि वेदांता का प्रबंधन और निदेशक मंडल यह निर्धारित करने की सबसे अच्छी स्थिति में है कि कंपनी के व्यवसाय के संदर्भ में कौन से परिचालन निर्णय सबसे अच्छे हैं.

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    अमेरिका स्थित आईएसएस ने वेदांता के इस तर्क को स्वीकार किया कि कारोबारों के अलग होने से स्वतंत्र वैश्विक स्तर की कंपनियों के सृजन में मदद मिलेगी. आईएसएस ने कहा कि वेदांता के मौजूदा शेयरधारकों को नई सूचीबद्ध संस्थाओं में से प्रत्येक में शेयर मिलेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Proposal ready to divide Vedanta Aluminium shareholders will be able to do e-voting till 17 February VEDANTA GROUP; 5 different companies will be formed Vedanta Oil & Gas Vedanta Power and Vedanta Iron & Steel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि सात जून तक बढ़ाई

    June 6, 2026

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group