Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पलामू : कस्तूरबा विद्यालय की एकाउंटेंट ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Crime

    पलामू : कस्तूरबा विद्यालय की एकाउंटेंट ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) बुधवार को अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं. पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

    वार्डन कृष्णा कुमारी ने एमआरएमसीएच में बुधवार को बताया कि मैं जब क्लास लेकर ऑफिस में गई तो गार्ड विनोद फोन लेकर के आया और कहा कि एकाउंटेंट मैडम के हस्बैंड का बार-बार कॉल आ रहा है बात करने को लेकर. विद्यालय में मैडम नहीं मिली. क्वार्टर की तरफ गए तो वहां देखा कि अंदर से गेट बंद है. बार-बार धक्का देने के बाद भी गेट नहीं खुला.

    गांव के ही मिस्त्री साधु राम को बुलाया. खिड़की के ग्रिल के रॉड को काटा गया एवं अंदर रूम में गए तो देखा किया प्रियंका दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी. पाटन पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के पहुंचने के बाद दुपट्टे को चाकू से काटकर प्रियंका को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया.

    Tata Sons के चेयरमैन बने रहेंगे चंद्रशेखरन, Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा ने किया विरोध, बोर्ड सदस्यों ने पक्ष में की वोटिंग

    वार्डन ने बताया कि 1 अगस्त 2024 को एकाउंटेंट प्रियंका ने विद्यालय में अपना योगदान दिया था. स्टार्टिंग में स्कूल के क्वाटर्र में ही रहा करती थी. उसके बाद डालटनगंज से ही आना जाना करती थी. लंबे समय से कस्तूरबा में एकाउंटेंट थी एवं चैनपुर से पाटन स्थानान्तरण के बाद आई थी. बुधवार को लगभग 11 बजे के बाद स्कूल आई थी और 12.15 में फांसी लगाने की जानकारी मिली. दरवाजे को खोलने में 1 घंटे लगा.

    मिस्त्री साधु राम ने बताया कि जब वह खिड़की से अंदर गया तब मोबाइल चालू था. पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है. अंतिम बार किससे बात हुई, यह पता लगाया जा रहा है.

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    प्रियंका की शादी पांच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी. कंचन रोगजार सेवक है. घटना की सूचना दे दी गई है. घटना के वक्त वह रांची में थे. वहां से पलामू के लिए निकल गए हैं. प्रियंका का ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है. वह तीन साल की एक बेटी की मां थी. वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Palamu: Kasturba Vidyalaya's accountant commits suicide police engaged in investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो ट्रांसपोर्ट नगर में 17 को मनेगी भव्य विश्वकर्मा पूजा, 19 को होगा शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    September 15, 2026

    Jamshedpur News: JNAC क्षेत्र में अवैध निर्माण को अधिकारियों का संरक्षण? चेतन के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम के पहुंचते ही अवैध निर्माण रुकने के बजाय हो जाते हैं तेज!

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमियों ने उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

    August 17, 2026
    Recent Post

    Tata Sons के चेयरमैन बने रहेंगे चंद्रशेखरन, Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा ने किया विरोध, बोर्ड सदस्यों ने पक्ष में की वोटिंग

    September 17, 2026

    Jharkhand में नक्सलवाद का हुआ सफाया: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश ने बंगाल एसटीएफ के सामने किया आत्मसमर्पण, 55 से ज्यादा आपराधिक मामलों में था वांछित

    September 17, 2026

    Railway Train cancel: खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द

    September 17, 2026

    Petrol/Diesel: पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सरकारने ‘अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया

    September 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स, निफ्टी हरे निशान पर, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group