Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Steel के MD नरेंद्रन ने Steel Import पर फिर उठाये सवाल; बोले-स्टील उद्योग को अब भी सरकार की कार्रवाई का इंतजार, निवेश प्रभावित होने की दी चेतावनी
Breaking News

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने Steel Import पर फिर उठाये सवाल; बोले-स्टील उद्योग को अब भी सरकार की कार्रवाई का इंतजार, निवेश प्रभावित होने की दी चेतावनी

News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025Updated:February 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. Tata Steel के MD टीवी नरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि उद्योग को इस्पात आयात पर लगाम लगाने के लिए सरकार की कार्रवाई का इंतजार है, क्योंकि इससे घरेलू कंपनियां प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि बढ़ते आयात की मौजूदा स्थिति के कारण इस्पात क्षेत्र में भविष्य में निवेश प्रभावित हो सकता है. इस्पात उद्योग पिछले कुछ वर्षों में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े निवेशकों में से एक रहा है. उद्योग की सभी कंपनियों ने बड़ी विस्तार योजनाओं की घोषणा की है.
राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के 69वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि विस्तार का एक दौर पूरा हो रहा है. AIMA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्रन ने कहा कि बहुत सारा ऐसा इस्पात, जिसे कहीं और बाजार नहीं मिल पाता, भारत में आ जाता है. इसके चलते यहां कीमतें उस स्तर तक गिर जाती हैं, जहां इस्पात कंपनी को स्वस्थ नकदी प्रवाह के लिए संघर्ष करना पड़ता है. यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का लक्ष्य 2030 तक अपनी कुल स्थापित इस्पात विनिर्माण क्षमता को 30 करोड़ टन तक ले जाना है और सभी बड़ी इस्पात कंपनियों ने पहले ही अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा कर दी है.

इस्पात और स्टेनलेस स्टील उद्योग की कंपनियां लगातार सरकार के साथ आयात के मुद्दे को उठा रही हैं. उनका दावा है कि चीन सहित चुनिंदा देशों से आने वाली खेप में उछाल ने उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रभावित किया है. भारतीय इस्पात संघ (ISA) ने इस संबंध में व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) के पास पहले ही आवेदन दायर कर दिया है, जो इसकी समीक्षा कर रहा है. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि सरकार ने हमारी बात सुनी है और उम्मीद है कि वे कुछ कार्रवाई करेंगे. हम इसका इंतजार कर रहे हैं.

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान भारत का इस्पात निर्यात 28.9 प्रतिशत घटकर 39.9 लाख टन रह गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 56.1 लाख टन था. दूसरी ओर इस दौरान आयात 20 प्रतिशत बढ़कर 82.9 लाख टन रहा. इस तरह भारत इस्पात का शुद्ध आयातक बना हुआ है.

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group