Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में झारखंड जगुआर ने बनाई अलग पहचानः डीजीपी
    Jharkhand

    उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में झारखंड जगुआर ने बनाई अलग पहचानः डीजीपी

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रांची के टेंडर ग्राम स्थित कैंप में झारखंड जगुआर का 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता शामिल हुए.

    इस मौके पर डीजीपी गुप्ता ने कहा कि एसटीएफ ने राज्य में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए पिछले 17 साल में एक नई बुलंदी हासिल की है. इन 17 वर्षों के सफर में कई वीर जवानों को खोया है. उन्होंने राज्य में शांति और उन्नति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    कार्यक्रम में आईजी अनुप बिरथरे ने कहा कि झारखंड जगुआर के विगत 17 सालों में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. चाहे पारसनाथ की ऊंची पहाड़ियां हो या सारंडा के घने जंगल, चाहे बूढ़ा पहाड़ का दुरूह इलाका हो अथवा पारसनाथ पहाड़ का दुर्गम क्षेत्र, झारखंड जगुआर ने अपनी शौर्यपूर्ण उपस्थिति सभी जगह दर्ज कराई है. पिछले 17 वर्षों में इस बल ने अनेक अभियानों में सफलता हासिल की है. इसमें झारखंड जगुआर के विभिन्न वर्गों द्वारा 297 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है और विभिन्न अभियानों के दौरान 34 दुर्दान्त उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है.

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के इस अवसर पर झारखंड जगुआर के 23 शहीद पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के शहादत को नमन करते हुए उनके गृह जिला जाकर उनके परिवारों को सम्मानित किया गया.

    अवसर पर झारखंड जगुआर मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. उल्लेखनीय है कि झारखंड में वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए विशेष बल झारखंड जगुआर (एसटीएफ) का गठन साल 2008 में किया गया था.

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Jaguar has created a distinct identity in the direction of eradicating extremism: DGP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group