Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»सौरव गांगुली के काफिले के सामने आई लॉरी, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, दो गाड़ियों में टक्कर, बाल-बाल बचे
    National

    सौरव गांगुली के काफिले के सामने आई लॉरी, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, दो गाड़ियों में टक्कर, बाल-बाल बचे

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. यह हादसा बर्धमान जाते समय हुगली जिले के दादपुर इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर हल्की बारिश के बीच हुआ. गांगुली के काफिले के सामने अचानक एक लॉरी आ गई. उनके वाहन चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, लेकिन पीछे आ रही दो गाड़ियों में मामूली टक्कर हो गई.

    दादपुर थाना पुलिस के अनुसार, गांगुली की कार को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही गांगुली को किसी प्रकार की चोट आई. काफिले की जिन दो गाड़ियों में टक्कर हुई, उन्हें हल्की क्षति पहुंची, लेकिन चालक पूरी तरह सुरक्षित रहे. हादसे के बाद भी सौरव गांगुली ने अपने तय कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वे बर्धमान विश्वविद्यालय के गुलाबबाग परिसर स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब दिए. इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के मोहन बागान मैदान का भी निरीक्षण किया.

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    बर्धमान के राधारानी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में गांगुली को बर्धमान खेल संघ की ओर से सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में गांगुली ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि आज बर्धमान आ सका. बर्धमान खेल संघ के साथ क्रिकेट संघ बंगाल (सीएबी) पिछले 50 वर्षों से काम कर रहा है. यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं. भविष्य में भी ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा.”इस आयोजन में जिलाधिकारी आयशा रानी ए., जिला परिषद के सभाधिपति श्यामाप्रसन्न लोहाड़, सह सभाधिपति गर्गी नाहा, पुलिस अधीक्षक सायक दास और जिला खेल संघ के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sourav ganguly car accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : दानदाताओं के सम्मान में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी का विशेष समारोह, नई पीढ़ी को भी जोड़ा सेवा और शिक्षा अभियान से

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अगले 5 वर्षों का मिशन रोडमैप तैयार

    July 26, 2026

    ADITYAPUR NEWS : आदित्यपुर में जन कल्याण मोर्चा की बैठक, 31 जुलाई तक सीतारामपुर 30 MLD प्लांट चालू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group