Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»XLRI जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड तीन महिला उद्यमियों को मिला, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सम्मान
    Jamshedpur

    XLRI जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड तीन महिला उद्यमियों को मिला, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सम्मान

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की ओर से एक्सएलआरआइ – जमशेदपुर इमर्जिंग सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. इसमें उन महिला सामाजिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अभिनव पहल की हैं. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के सेंटर ऑफ इंक्लूसिवनेस द्वारा आयोजित इस पुरस्कार का उद्देश्य उन उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है, जो अपने व्यवसायिक प्रयासों से महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं.

    इस वर्ष का थीम “महिला उद्यमिता में नवीन दृष्टिकोण” था, जो मुख्य रूप से महिला उद्यमियों द्वारा किए गए उन पहलों को प्रदर्शित करता है जो सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के साथ-साथ लैंगिक समानता और समावेशी विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं. एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा इस साल कुल तीन असाधारण महिला उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. प्रत्येक विजेता को 1,50,000 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. एक्सएलआरआइ द्वारा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है,

    इन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    1.प्रेमलता पूनिया : हमारी लाडो की संस्थापक, को ग्रामीण भारत में लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया. उनकी पहल हाशिए पर मौजूद महिलाओं को शिक्षा, परामर्श और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने में सहायता कर रही है.

    2.अनुराधा ऋच्छरिया : ललितपुर महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक, को महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बाजार तक पहुंच, वित्तीय साक्षरता और टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    3. अरुणा तिर्की : अजम एंबा की संस्थापक, को आदिवासी व्यंजनों के पुनरुद्धार और महिलाओं के लिए सतत खाद्य उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया. उनकी पहल पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता का भी एक सफल मॉडल प्रस्तुत करती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    honored for bringing positive change in the society XLRI Jamshedpur Emerging Social Entrepreneur of the Year Award given to three women entrepreneurs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group