Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ranchi: Ranchi के बुंडू में एक बार फिर सक्रिय हुए बालू माफिया! SSP एवं DMO के निरंतर छापामारी के बावजूद थाना के सामने से गुजरते दिख रहे हैं अवैध बालू लदे वाहन
    Breaking News

    Ranchi: Ranchi के बुंडू में एक बार फिर सक्रिय हुए बालू माफिया! SSP एवं DMO के निरंतर छापामारी के बावजूद थाना के सामने से गुजरते दिख रहे हैं अवैध बालू लदे वाहन

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची: रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा लगातार की जा रही छापामारी के बावजूद बुंडू क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार जारी होने की सूचना प्राप्त हो रही है.

    सूत्रों की माने तो वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा लगातार की जा रही छापामारी के बावजूद अवैध बालू सिंडिकेट पर लगाम नहीं लगने से थाना की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है.

    बुंडू अनुमंडल से सफेद हीरा कही जाने वाली रेत की ट्रांसपोर्टिंग टोल प्लाजा के मार्फत होते हुए रांची शहर एवं आस पास के क्षेत्र को जाती है, जबकि रोड में दशमफल थाना एवं नामकुम थाना भी स्थित है.

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    थाना के सामने से अवैध बालू लदे वाहन के पार होने से यह कयास लगाया जा रहा है कि अवैध बालू माफियाओं का संबंध ऊंचा होने के कारण अथवा साठगांठ होने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.जिसके कारण नियम कानून को ताक पर रखकर बुंडू क्षेत्र के बालू माफिया बेधड़क ओवरलोडिंग वाहनों से अवैध बालू का कारोबार कर रहे हैं.

    थाना एवं संबंधित विभाग विभाग मानो कुंभकर्णी नींद ले रहा है.
    बुंडू अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लगातार हाईवा,ट्रक और डंपर इत्यादि में भरकर हो रहे अवैध बालू कारोबार पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है, यह भविष्य के गर्त में है !

    Jharkhand: सड़क अवरूद्ध करने के आरोप में भाजपा सांसद और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जिला प्रशासन के लिए यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है की बुंडू टोल प्लाजा से सैकड़ो वाहन किस प्रकार अवैध बालू का परिवहन कर रहे है! अवैध बालू परिवहन को रोकने वाला विभाग मौन क्यों है ? आखिर किसके इशारे पर बुंडू क्षेत्र में अवैध बालू का सिंडिकेट चल रहा है ? एवं अवैध बालू सिंडिकेट को कौन दे रहा है सहारा ?

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bundu me illigal balu karobar bundu news jharkhand breaking news jharkhand me illigal balu karobar ranchi me illigal balu karobar Ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    June 3, 2026

    Jharkhand: सड़क अवरूद्ध करने के आरोप में भाजपा सांसद और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    June 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU, CM हेमंत ने 6,500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह

    June 3, 2026
    Recent Post

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    June 3, 2026

    Jharkhand: सड़क अवरूद्ध करने के आरोप में भाजपा सांसद और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    June 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU, CM हेमंत ने 6,500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह

    June 3, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group