Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : 10 को निकलेगी 160 वीं निशान यात्रा, महिलाएं लगाएंगी श्याम नाम की मेहंदी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : 10 को निकलेगी 160 वीं निशान यात्रा, महिलाएं लगाएंगी श्याम नाम की मेहंदी

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. युवाओं में धर्म के प्रति सकारात्मक सोच के उदय हेतु सतत प्रयासरत नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री श्याम बाल मंडल के अंतर्गत शी श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 मार्च सोमवार को विशाल रात्रि निशान यात्रा निकाली जाएगी. यह जानकारी समिति के अनिल मोदी विमल अग्रवाल अनिल रिंगसिया एवं अन्य ने बिष्टुपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी.उन्होंने बताया कि रात्रि निशान यात्रा की शुरुआत जमशेदपुर में समिति ने पहली बार की थी .समिति द्वारा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को रात्रि निशान यात्रा निकाली जाती है.

    रात्रि निशान यात्रा का यह क्रम 159 माह से लगातार जारी है. श्याम प्रभु की भक्ति में फागुन माह का विशेष महत्व होता है. इस फागुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी 10 मार्च 2025 सोमवार को 160 वीं निशान यात्रा साकची स्थित शिव मंदिर से रात्रि 7:00 बजे निकाली जाएगी. जो की नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जुगसलाई स्थित बैकुंठ धाम मंदिर में जाकर समाप्त होगी. फागुन शुक्ल एकादशी को पूरे देश में बाबा श्याम के आराधना की जाती है.

    जमशेदपुर में भी श्याम भक्तों ने फागुन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी में जमशेदपुर को शाम में बनाने की तैयारी कर रखी है. फागुन माह में इस यात्रा का विशेष महत्व इसलिए हो जाता है क्योंकि फागुन में राजस्थान के खाटू धाम में बाबा श्याम का सतरंगी मेला लगता है. इसमें देश-विदेश के करोड़ों भक्त जाकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं जो भक्त खाटू धाम नहीं जा पाए उनको खाटू जैसा माहौल देने का काम समिति की निशान यात्रा करती है. आयोजन में निरंतर के कारण यह निशान यात्रा श्याम भक्तों के श्रद्धा एवं आकर्षण का केंद्र है.

    इस निशान यात्रा में 2500 पुरुष एवं महिला श्याम भक्त अपने हाथों में निशान लेकर साकची से चलेगी और पूरे रास्ते अपने भजनों से बाबा को रिझाते हुए जुगसलाई आकर बाबा के चरणों में निशान को अर्पित करेंगे.

    महिलाएं रचाएंगी शाम नाम की मेहंदी 

    उन्होंने बताया कि निशान यात्रा के एक दिन पूर्व 9 मार्च को समिति की महिलाएं एक दूसरे के हाथों में बाबा श्याम नाम की मेहंदी लगाएंगी एवं बाबा श्याम से सुख और समृद्धि का वरदान मांगेंगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुष्प सज्जित चलंत दरबार

    निशान यात्रा में चलने के लिए बाबा श्याम का एक विशेष चलंत दरबार सजाया जा रहा है.एक वाहन को विशेष रूप से सुसज्जित कर बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा. इस वाहन को सजाने के लिए कोलकाता से पुष्प कारीगर बुलवाए गए हैं जो की अलग-अलग फूलों से बाबा श्याम के दरबार को सजाएंगे. यह रथ पूरी निशान यात्रा में आगे आगे चलेगा. पूरे रास्ते बाबा श्याम के भक्त बाबा से फूलों की होली खेलते हुए चलेंगे. निशान यात्रा में अलग-अलग झांकियां भी सजाई जाएगी जो की दरबार के साथ-साथ चलेंगे. दरबार में बाबा श्याम को छप्पन भोग और 36 व्यंजन का भोग लगाया जाएगा जो कि बाद में प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाएगा.

    इन रास्तों से होकर गुजरेगी निशान यात्रा

    निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से पलंग मार्केट, बसंत टॉकीज चौक,साकची थाना रोड, गरमनाला रोड,बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस, डायगनल रोड ,जुगसलाई थाना रोड,जुगसलाई फाटक, चौक बाजार होते हुए बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचेगी. रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भक्तों का स्वागत किया जाएगा.

    विशेष आकर्षण

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    इस निशान यात्रा में श्याम नाम की मेहंदी, बाबा का भव्य फूलों का श्रृंगार, बाबा श्याम से फूलों की होली, छप्पन भोग, लाइव भजन, देवी देवताओं की विभिन्न झांकी, आदि आकर्षण का केंद्र होगी.

    यहां बनाए गए हैं निशान कूपन प्राप्ति केंद्र

    श्याम भक्तों की सुविधा के लिए निशान प्राप्ति हेतु विभिन्न स्थानों पर निशान कूपन प्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं .जुगसलाई में रुचिका साड़ी सेंटर,जितेंद्र फैंसी स्टोर,साकची में शिव मंदिर के सामने स्थित गिरधारी लाल खेमका,चुना लाइन में बाबा कलेक्शन,बिस्टुपुर में खंडेलवाल कंप्यूटर,एवं भालूबासा में मुरारी मिष्ठान भंडार से कूपन प्राप्त किए जा सकते है.

    आयोजन में मुख्य रूप से रतन मंगोटिया, नितेश अग्रवाल, सुनील खंडेलवाल,मनोज मोदी, मनोज शर्मा गौरव खंडेलवाल, विष्णु जगनानी,हैप्पी धानुका, विक्की अग्रवाल, पंकज चौधरी, संदीप अग्रवाल, ललित मित्तल, अमित अग्रवाल, अरविंद मोदी, अमित संघी ,हितेश पारीक, मनीष कसेरा, मनोज मोदी, मोहन अग्रवाल, संदीप बरवालिया, चिंटू अग्रवाल इत्यादि की प्रमुख भूमिका है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The 160th Nishan Yatra will be held on the 10th women will apply mehndi with the name Shyam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group