Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi In Mauritius : पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य स्वागत, पीएम, विपक्षी नेता, जज समेत 200 VVIP एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे
    Breaking News

    PM Modi In Mauritius : पीएम मोदी का मॉरीशस में भव्य स्वागत, पीएम, विपक्षी नेता, जज समेत 200 VVIP एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    PM Modi in Mauritius : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. प्रधानमंत्री का मॉरीशस में भव्य स्वागत किया गया है. पीएम मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट पर पीएम नवीन रामगुलाम के साथ विपक्षी नेता, जज और 200 VVIP पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. उनके साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

    इस विजिट में पीएम मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. 2015 के बाद भारतीय पीएम की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में भाग लेगी.

    पीएम मोदी कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत-निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें क्षमता निर्माण से लेकर समुदाय-आधारित ढांचागत परियोजनाएं शामिल हैं. इस दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर सिविल सर्विसेज कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे. इस भवन का निर्माण लगभग 4.75 मिलियन डॉलर की लागत से पूरा हुआ है. इस परियोजना के लिए 2017 में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे.
    मोदी 20 सामुदायिक परियोजनाओं और एरिया हेल्थ सेंटर का भी ई-उद्घाटन करेंगे, जिन्हें लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इन सामुदायिक परियोजनाओं में खेल संबंधित ढांचागत सुविधाएं भी शामिल है.

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    उनकी यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में ‘एक नया और उज्ज्वल’ अध्याय खोलेगी : प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस यात्रा से पहले सोमवार को कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में ‘एक नया और उज्ज्वल’ अध्याय खोलेगी. वहीं, मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान 12 मार्च को एक लाइन ऑफ क्रेडिट पर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. 2016 में, भारत ने मॉरीशस को 353 मिलियन डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था, जिनमें मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना, सुप्रीम कोर्ट भवन, नया ENT अस्पताल, सामाजिक आवास परियोजना और स्कूल बच्चों के लिए डिजिटल टैबलेट शामिल है.

    PM की ओर टकटकी लगाकर देख रहा पड़ोसी देश

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

    पीएम मोदी के दौरे को लेकर मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने भारत से बड़ी उम्मीदें जताई हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि भारतीय निवेशकों की रूचि मॉरीशस में बढ़ेगी. विदेश एवं व्यापार मंत्री धनंजय रामफुल ने कहा, ‘मॉरीशस भारत के साथ डबल टैक्सेशन एवॉयडेंस कन्वेंशन (DTAC) सहित अपने व्यापार समझौते में संशोधन के लिए दबाव बना रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने व्यापक आर्थिक सहयोग और भागीदारी समझौते (सीईसीपीए) पर फिर से विचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि मॉरीशस की स्थिति को एक पसंदीदा निवेश माध्यम के रूप में बहाल किया जा सके.

    मॉरीशस ने कितना निवेश किया?

    वर्ष 2000 से मॉरीशस ने भारत में कुल 175 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया है, जो भारत के कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 25% है. हालांकि 2016 के संशोधन के बाद मॉरीशस से FDI 2016-17 में 15.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर से गिरकर 2022-23 में 6.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है. इस गिरावट के बावजूद मॉरीशस 2022-23 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा एफडीआई स्रोत बना रहा. रामफुल ने मॉरीशस को भारतीय निवेशकों के लिए एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में पेश किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    200 VVIPs including PM judge reached the airport to receive him opposition leader PM Modi In Mauritius: PM Modi received a grand welcome in Mauritius
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

    July 25, 2026

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी की परखी तैयारियां

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत के बड़े स्टार्टअप मंच पर चमका जमशेदपुर का ALUMNEST, युवा उद्यमी जितेश कुमार झा को मिला सम्मान

    July 25, 2026

    Dharmendra pradhan Resign: 36 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद झुकी मोदी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group