Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»मुंबई पुलिस ने 11 हजार ऑटों की जांच कर 38 दिन के बच्चे को छुड़ाया, 2 महिलाओं समेत 4 किडनैपर्स गिरफ्तार
Breaking News

मुंबई पुलिस ने 11 हजार ऑटों की जांच कर 38 दिन के बच्चे को छुड़ाया, 2 महिलाओं समेत 4 किडनैपर्स गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने 38 दिन के बच्चे को बेचने की प्लानिंग कर रहे 2 महिला समेत 4 किडनैपर्स को गिरफ्तार किया है. गिरोह ने मासूम को गोरेगांव (Goregaon) पूर्व इलाके से बेचने के इरादे से अगवा किया था. पुलिस ने बच्चें सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. इस दौरान पुलिस ने मुंबई (Mumbai) के 11 हजार ऑटो-रिक्शा की जांच की और इसी वजह से गिरोह के सदस्य पकड़े गए.
महाराष्ट्र में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मुंबई के गोरेगांव में पुलिस ने 38 दिन के एक बच्चे को किडनैपर्स के चंगुल से आजाद करवाया. चार सदस्यीय गिरोह ने मासूम को गोरेगांव (पूर्व) इलाके से बेचने के इरादे से अगवा किया था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 मार्च को, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कंबल बेचने वाले एक जोड़े ने वनराई स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 38 दिन का बेटा लापता है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति पालघर से सटे वसई जाने वाली अपनी ट्रेन पकड़ने से चूक गए थे और सड़क किनारे सो गए थे और वहीं से बच्चा लापता हो गया.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गईं. मुंबई पुलिस ने लगभग 11,000 ऑटो-रिक्शा की जांच की और उनके ड्राइवरों से पूछताछ की क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी इसी तरह के वाहन में यात्रा कर चुके हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह तब सफल हुए जब उन्होंने अपहरण से जुड़े एक व्यक्ति पर टारगेट किया और उसे मलाड (पश्चिम) में पकड़ लिया.
पकड़े गए गिरोह के सदस्य ने अपहृत बच्चे के बारे में जानकारी दी तब जाकर मासूम को बचाया जा सका. इसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group