Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Lex Fridman : अमेरिकी पॉडकास्टर ने PM मोदी का 3 घंटे लिया इंटरव्यू ? पूछे जीवन के अनछुए सवाल
    Breaking News

    Lex Fridman : अमेरिकी पॉडकास्टर ने PM मोदी का 3 घंटे लिया इंटरव्यू ? पूछे जीवन के अनछुए सवाल

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • इस पॉडकास्ट का प्रसारण शाम 5.30 पांच बजे से होगा, फ्रिडमैन के यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर 

    Lex Fridman : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपना पहला इंटरनेशनल पॉडकास्ट (International Podcast) किया है. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ तीन घंटे तक लंबी बातचीत की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रिडमैन ने इस तीन घंटे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से उनके जीवन से संबंधित अनछुए सवालों को भी पूछा. इस पॉडकास्ट का प्रसारण शाम 5.30 पांच बजे से होगा. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने इस साल जनवरी में पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट की इच्छा जताई थी.

    19 जनवरी को 2025 को उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ पॉडकास्ट करने को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं. इस पॉडकास्ट के बहाने यह उनका पहला भारत दौरा होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ अपना पहला पॉडकास्ट किया था. इस इंटरव्यू में भी पीएम मोदी ने अपने निजी जीवन से लेकर राजनीति और भारत के भविष्य को लेकर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने अपने बचपन, स्टूडेंट लाइफ से लेकर पॉलिटिक्स, आज कल के राजनेता समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा किए.

    कौन हैं अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन?

    फ्रिडमैन का जन्म 15 अगस्त 1983 ताजिकिस्तान में हुआ था. वह मास्को में पले-बढ़े और फिर उनका परिवार अमेरिका में जाकर बस गया. लेक्स फ्रिडमैन रूसी मूल के अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और एक मशहूर एआई रिसर्चर हैं. वह कैम्ब्रिज मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से जुड़े हैं. वो ह्यूमन रोबोट से जुड़े विषयों पर शोध करते हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    फ्रिडमैन फिलाडेल्फिया के ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी से बीएससी कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट हैं. बाद में उन्होंने उसी संस्थान में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की. इस दौरान उन्होंने मानव-केंद्रित एआई और मशीन लर्निंग एप्लीकेशन पर ध्यान केंद्रित किया. पीएचडी के बाद वह MIT से जुड़ गए.

    पॉडकास्ट की दुनिया में काफी मशहूर हैं फ्रिडमैन

    पॉडकास्ट की दुनिया में लेक्स फ्रिडमैन काफी मशहूर हैं. फ्रिडमैन के यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. फ्रिडमैन 2018 से पॉडकास्ट कर रहे हैं. उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों (साइंस, टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स) के कई नामचीन हस्तियों के साथ पॉडकास्ट किया है. वह एक अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट भी हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जेफ बेजोस-डोनाल्ड ट्रंप और मार्क जुकरबर्ग का ले चुके हैं इंटरव्यू

    लेक्स फ्रिडमैन ने अपने पॉडकास्ट में जिन नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू लिया है, उनमें स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल हैं. अब इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी जुड़ गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Lex Fridman: American podcaster interviewed PM Modi for 3 hours? Asked untouched questions of life
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group