Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी के आसार, मस्क का स्पेसक्राफ्ट क्रू-10 टीम को लेकर पहुंचा स्पेस स्टेशन
    Breaking News

    अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी के आसार, मस्क का स्पेसक्राफ्ट क्रू-10 टीम को लेकर पहुंचा स्पेस स्टेशन

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sunita Williams Dance Video: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX ) का स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन क्रू-10 टीम को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) पहुंच गया है. आज 16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 9:40 बजे इसने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉकिंग की और 11:05 बजे हैच ओपन हुआ. क्रू-10 टीम के अंतरिक्ष यात्री जैसे ही स्पेस स्टेशन में इंटर हुए साथियों को देखकर वहां पहले से मौजूद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स काफी खुश हो गईं. खुशी के मारे वो डांस करने लगीं. इस दौरान सुनीता फूल मस्ती में दिखाई दी. उनका साथियों संग डांस करने का वीडियो भी सामने आया है.

    बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे. उन्हें एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो वहां पर फंस गईं. दोनों एस्ट्रोनॉट्स पिछले 9 महीने से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं.

    चार मेंबर की क्रू-10 टीम ने शनिवार को SpaceX के फॉल्कन 9 रॉकेट से भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे उड़ान भरी थी. केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया गया था. क्रू-10 के स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद अब वहां मौजूद क्रू-9 के एस्ट्रोनॉट निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और अलेक्सांद्र गोरबुनोव ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में पृथ्वी पर लौटेंगे. ये चारों एस्ट्रोनॉट 19 मार्च को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौट सकते हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    क्रू-10 की सफल डॉकिंग के बाद, जैसे ही सुनीता विलियम्स और बुज विल्मोंर से बाकी अंतरिक्ष यात्री मिले तो दोनों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई. अपने साथियों को देख दोनों ही बेहद खुश हुए और उनसे गले लग गए. सभी ने डांस किया और सेलिब्रेट किया. नासा के अंतरिक्ष यात्रियों का फाल्कन 9 रॉकेट सुबह 9:40 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचा. अंतरिक्ष में जाने वाले सदस्यों में अमेरिका के दो अंतरिक्ष यात्री एन मौक्केलन और निकोल आयर्स है, जापान के अंतरिक्ष यात्री तुकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव है.

    बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिलचस्पी है. उन्होंने स्पेस एक्स के मालिक एलॉन मस्क को भी इसकी जिम्मेदारी दी है. ट्रंप ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि बाइडेन ने सुनीता और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया है. इसके बाद मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस दिशा में काम शुरू किया था लेकिन तकनीकी कारणों से 15 मार्च को क्रू-10 की लॉन्चिंग टल गई थी, जिसे बाद में लॉन्च किया गया. मालूम हो कि क्रू-10 स्पेस एक्स के मानव अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली का 10वां क्रू रोटेशन मिशन है. यह नासा और स्पेस एक्स का संयुक्त मिशन है.

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    8 दिन के लिए गए थे, 281 दिन हो गए

    अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे. इनकी यात्रा महज 8 दिन की होनी थी लेकिन उनके विमान बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी दिक्कत आ गई और फिर वह वापस नहीं लौट सका. इसके बाद से इन दोनों को वापस लाने का इंतजार धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अब तक यह दोनों वैज्ञानिक अंतरिक्ष में 281 दिन बिता चुके हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Musk's spacecraft reached the space station with Crew-10 team Sunita Williams trapped in space is expected to return
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जुटेगी रेल सिविल डिफेंस टीम, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्ति अभियान के समापन पर सेमिनार, उपायुक्त बोले- “नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें”

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group