


Devghar.पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला किया.रघुवर दास ने गिरिडीह में होली के दौरान हुई हिंसक झड़प की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा के शासन में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की हिम्मत किसी में नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन पार्ट-2 की सरकार में दंगे हो रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन पार्ट-1 में रांची और लोहरदगा में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा था.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं. जब भी कांग्रेस-झामुमो और राजद की सरकार बनती है, तब सांप्रदायिक तनाव में वृद्धि होती है. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. रघुवर दास ने जोर देकर कहा, “यदि सरकार वोट बैंक की राजनीति करती रही, तो भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भाजपा सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी.
इधर, गिरिडीह के घोड़थंबा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी के शिकार पीड़ितों से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने आज मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि पीड़ितों ने जो बताया वह रुह कंपाने वाली घटना है और दुर्भाग्यपूर्ण है. आज अपने ही देश में हिंदुओं को अपना त्यौहार मनाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है. तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का परिणाम है कि जिहादी मानसिकता के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उस पर दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि शासन-



