Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand : मंत्री चमरा लिंडा ने संसदीय और विधानसभा सीट के प्रस्तावित परिसीमन पर चिंता जतायी, बोले – घट जाएंगी आदीवासी आबादी, कम होंगी आरक्षित सीटें
    Breaking News

    Jharkhand : मंत्री चमरा लिंडा ने संसदीय और विधानसभा सीट के प्रस्तावित परिसीमन पर चिंता जतायी, बोले – घट जाएंगी आदीवासी आबादी, कम होंगी आरक्षित सीटें

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा ने 2026 में संसदीय और विधानसभा सीट के प्रस्तावित परिसीमन पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन से राज्य में ‘‘अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों में कमी’’ हो सकती है. लिंडा ने विधानसभा में आरोप लगाया कि राज्य में हर परिसीमन के बाद आदिवासी आबादी में गिरावट आयी है. इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी झारखंड में आदिवासी आबादी में गिरावट पर चिंता जतायी और सदन में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की मांग की.

    झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने विधानसभा में कहा, ‘‘यदि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन ने इसका कड़ा विरोध नहीं किया होता तो 2008 में परिसीमन अधिनियम 2002 के तहत छह आदिवासी सीट कम हो जातीं. अब, मैं 2026 में होने वाले परिसीमन प्रक्रिया को लेकर अधिक चिंतित हूं. मुझे संदेह है कि छह आदिवासी सीट फिर से कम हो सकती हैं.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    उन्होंने कहा कि 1951 में राज्य में आदिवासी आबादी 39 प्रतिशत थी, लेकिन हर परिसीमन प्रक्रिया के बाद यह कम होती गई. उन्होंने कहा, “यह चिंता का विषय है कि राज्य में आदिवासी आबादी क्यों घट रही है.अगर यह इसी तरह घटती रही तो एक दिन आदिवासी गायब हो जाएंगे। मैं आदिवासियों की रक्षा के लिए विपक्ष का समर्थन चाहता हूं. लिंडा की चिंता का समर्थन करते हुए कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा कि आगामी परिसीमन का कई राज्यों, खासकर दक्षिणी राज्यों द्वारा विरोध किया जा रहा है.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    उन्होंने कहा, ‘‘आबादी के आधार पर आदिवासी सीटों को कम करना सही नहीं होगा. विपक्ष के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी सीटों के संरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के साथ है.मरांडी ने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य में आदिवासी आबादी घट रही है और मुस्लिम आबादी बढ़ रही है. 1951 से 2011 तक संथाल परगना में आदिवासी आबादी में करीब 17 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि घुसपैठियों के आने के कारण इस दौरान मुस्लिम आबादी बढ़ी है. एनआरसी लागू करने की वकालत करते हुए मरांडी ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन झारखंड का है और कौन नहीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Minister of Hemant government expressed concern over the proposed delimitation of parliamentary and assembly seats in 2026 reserved seats will be reduced said - tribal population will decrease
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group