Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर
    Breaking News

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    News DeskBy News DeskJune 29, 2026Updated:June 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में देर रात नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बस्ती से तेज गति में गुजर रहा था, तभी चालक ने सड़क किनारे पार्क की गई चार बाइकों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ा और एक मारुति बलेनो कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने के बाद बाउंड्रीवाल से जा टकराया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    हादसे से नाराज वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग तथा ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a Baleno car a heavily intoxicated '407' truck driver rammed into four motorcycles and a boundary wall. Jamshedpur: In Birsanagar Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group