Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- क्या राशन कार्ड का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच पाता है
    Breaking News

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- क्या राशन कार्ड का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच पाता है

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राशन कार्ड लोकप्रियता का कार्ड बन गया है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि क्या राशन कार्ड का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच पाता है. कोर्ट ने कहा कि जब राज्य सरकारों से विकास के बारे में पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि उनके राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. साथ ही वे कहते हैं कि 75 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे है. आखिर इन तथ्यों में सामंजस्य कैसे हो सकता है.

    सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं अंजलि भारद्वाज और हर्ष मांदर की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि लोगों की आमदनी में काफी बड़ा फर्क है. कुछ लोग हैं जिनकी आमदनी बाकी आबादी की तुलना में काफी ज्यादा है और प्रति व्यक्ति आय पूरे राज्य की आमदनी के औसत के आधार पर तय किया जाता है. अमीर और अमीर होते जा रहे हैं और गरीब गरीब ही रह जा रहे हैं. प्रशांत भूषण ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में अनाज देने की जरूरत है जिनकी संख्या करीब आठ करोड़ है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 81 करोड़ 35 लाख लोगों को मुफ्त में अनाज दे रही है और दूसरी योजना के तहत 11 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    पहले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि उन राज्य सरकारों को राशन जारी करें जिन्होंने प्रवासी मजदूरों का वेरिफिकेशन कर लिया है. सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण ने कहा था कि प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है और उनसे ये कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने उनके लिए अतिरिक्त राशन का आवंटन नहीं किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Are benefits for poor reaching genuine beneficiari
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group