Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»‘Vande Bharat’ के अधिक किराये पर बोले रेल मंत्री; उपलब्ध सुविधाओं पर तय किया जाता है ट्रेनों का किराया
Breaking News

‘Vande Bharat’ के अधिक किराये पर बोले रेल मंत्री; उपलब्ध सुविधाओं पर तय किया जाता है ट्रेनों का किराया

News DeskBy News DeskMarch 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों का किराया उनमें दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है तथा विभिन्न प्रकार के यात्री वर्गों के लिए अलग-अलग ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. मंत्री ने वंदे भारत ट्रेनों के अधिक किराये के संबंध में लोकसभा में पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. असम के धुबरी से कांग्रेस सदस्य रकीबुल हुसैन ने अपने प्रश्न के माध्यम से यह जानना चाहा था कि क्या सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के किराये को कम करने पर विचार किया है ताकि इस प्रीमियम ट्रेन सेवा को आबादी के बड़े हिस्से, विशेष रूप से निम्न आय वर्ग के लिए अधिक वहनीय बनाया जा सके.

प्रश्न के उत्तर में वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रा पर आने वाली लागत, खर्च, यात्रियों द्वारा वहन किए जा सकने वाले व्यय, यातायात के अन्य प्रतिस्पर्धी साधनों से प्रतिस्पर्धा, सामाजिक-आर्थिक पहलुओं आदि को ध्यान में रखते हुए किराया तय करता है. वैष्णव ने कहा, ‘‘विभिन्न ट्रेनों/श्रेणियों का किराया इन ट्रेनों में दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है. भारतीय रेलवे विभिन्न प्रकार के यात्री खंडों के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेन परिचालित करता है. वंदे भारत ट्रेनों सहित यात्री किराये का मूल्यांकन और युक्तिकरण एक सतत और जारी रहने वाली प्रक्रिया है. उन्होंने कहा, ‘हाल में भारतीय रेल ने अमृत भारत सेवाएं शुरू की हैं, जो पूरी तरह से गैर-एसी ट्रेन हैं, जिनमें वर्तमान में 12 डिब्बे शयनयान श्रेणी के और 8 डिब्बे सामान्य श्रेणी के हैं, जो आबादी के बड़े हिस्से, विशेष रूप से निम्न आय वर्ग को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करते हैं.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

रेल मंत्री के अनुसार, अमृत भारत रेलगाड़ियों में आधुनिक प्रौद्योगिकी है, जो आरामदायक यात्रा के लिए अर्ध-स्थायी कपलर, क्षैतिज स्लाइडिंग खिड़कियां, फोल्डेबल टेबल और बोतल एवं मोबाइल रखने जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस हैं.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026
Recent Post

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group