Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»दिल्ली फायर डिपार्टमेंट चीफ का चौंकाने वाला दावा, कहा- जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नहीं मिला कोई कैश
    Headlines

    दिल्ली फायर डिपार्टमेंट चीफ का चौंकाने वाला दावा, कहा- जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नहीं मिला कोई कैश

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) के बंगले से कैश बरामद होने के मामले में अब नया मोड़ आया है. दिल्ली (Delhi) फायर डिपार्टमेंट के चीफ कैश मिलने के दावे से इंकार कर दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के न्यायाधीश वर्मा के घर आग लगने और बंगले से कैश मिलने के दावे के बीच फायर डिपार्टमेंट चीफ अतुल गर्ग का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के दौरान उनके कर्मचारियों को कोई कैश नहीं मिला.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में लगी आग के बाद भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है. इस मामले को न्यायाधीश वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर से जोड़कर देखा जा रहा है.
    अब इस मामले में दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख का बयान सामने आया है. फायर चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि 14 मार्च की रात 11.35 बजे नियंत्रण कक्ष को जस्टिस यशवंत वर्मा के लुटियंस दिल्ली आवास पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों द्वारा 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था. उन्होंने बताया कि आग स्टेशनरी और घरेलू सामान से भरे एक स्टोर रूम में लगी थी. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई थी.

    बंगले से नहीं मिला कैश

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    दिल्ली डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग बुझाने के तुरंत बाद हमने पुलिस को आग की घटना की सूचना दी. इसके बाद दमकल कर्मियों टीम मौके से चली गई. उन्होंने कहा कि हमारे दमकल कर्मियों को आग बुझाने के दौरान कोई नकदी नहीं मिली. अधिकारी का कहना है कि उनकी टीम के लोग आग पर काबू पाने के बाद वहां से वापस लौट आए.

    सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया बयान

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी बयान जारी किया है. कोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि SC द्वारा निर्धारित इन-हाउस जांच प्रक्रिया के तहत दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने साक्ष्य और जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया था. यह जांच कोलेजियम की 20 मार्च 2025 की बैठक से पहले ही प्रारंभ कर दी गई थी. जांच रिपोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आज (21 मार्च 2025) भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को सौंपेंगे, जिसके बाद इस रिपोर्ट की समीक्षा कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Delhi Fire Department Chief's shocking claim said- No cash was found in Justice Yashwant Verma's house
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group