Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Nepal Protest : नेपाल में राजशाही बहाल करने की मांग को लेकर मचा बवाल, 3 इलाकों में कर्फ्यू, सड़क पर उतरी सेना
Breaking News

Nepal Protest : नेपाल में राजशाही बहाल करने की मांग को लेकर मचा बवाल, 3 इलाकों में कर्फ्यू, सड़क पर उतरी सेना

News DeskBy News DeskMarch 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Nepal Protest : नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर बवाल शुरू हो गया है. हिंसक प्रदर्शनों के चलते राजधानी काठमांडू में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है. राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. स्थिति बिगड़ने के बाद तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है. 10 बजे तक त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. उड़ान भरने और लैंडिंग करने वाली सभी उड़ानों पर रोक दिया है. हिंसक प्रदर्शन में 1 प्रदर्शनकारी की मौत की खबर है.

Nepal Protest : राजशाही की बहाली की मांग और विरोध प्रदर्शन

साल 2008 में संसद ने नेपाल से राजशाही को समाप्त कर धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य देश घोषित किया था. हाल के वर्षों में राजशाही की बहाली की मांग ने जोर पकड़ लिया है. यह मांग उस समय और तेज हो गई जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जनता से समर्थन की अपील की.

नेपालमें राजशाही की पुनर्स्थापना और हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हो गईं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, इमारतों और वाहनों में आग लगा दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं. स्थिति को काबू रखने के लिए नेपाली सेना को भी तैनात किया गया है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत

प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से 29 वर्षीय सबीन महर्जन नामक एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने पुष्टि की कि वह इलाज के दौरान दम तोड़ चुका है।

गृह मंत्रालय में आपात बैठक

नेपाल में बढ़ते तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय में सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री रमेश लेखक ने की, जिसमें नेपाल पुलिस के आईजी दीपक थापा, सशस्त्र प्रहरी बल के आईजी राजू अर्याल, नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोक राज सिग्देल और खुफिया विभाग के प्रमुख हुतराज थापा भी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद गृह मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदर्शन की घटनाओं के लिए पूर्व राजा ग्यानेंद्र को जिम्मेदार ठहराने की संभावना जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर शाम 7 बजे आयोजित की गई, जिसमें देश की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group