Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»West Singhbhum: मनोहरपुर में जंगली हाथी का आतंक, घर में सो रहे युवक को सूंड़ से लपेट कर खींचा, फिर पटक कर मार डाला, पत्नी की सूझबूझ से बचे बच्चे, दहशत में ग्रामीण
Breaking News

West Singhbhum: मनोहरपुर में जंगली हाथी का आतंक, घर में सो रहे युवक को सूंड़ से लपेट कर खींचा, फिर पटक कर मार डाला, पत्नी की सूझबूझ से बचे बच्चे, दहशत में ग्रामीण

News DeskBy News DeskApril 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Manoharpur. पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में रविवार की देर रात जंगली हाथी ने एक युवक को पटक कर मार डाला. मृतक काडु जोजो (36) समठा गांव का था. बीती रात काडु अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपने घर में सोया हुआ था. इसी दौरान हाथी ने रात में घर पर हमला कर दिया. काडु जबतक कुछ समझ पाता, तबतक हाथी ने उसे अपनी सूंड़ से लपेट कर घर से खींचा और पटक-पटक कर मार डाला. घटना के समय काडु जोजो की पत्नी और बच्चे किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहे और उनकी जान बच गई.
घटना के बाद सोमवार सुबह जराइकेला पुलिस और जराइकेला वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. वन विभाग ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. हाथी के हमले के बाद समठा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगल से भटककर गांव में घुसने वाले हाथियों से सुरक्षा की मांग की है.

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ के आयोजनों में शामिल हुए विधायक सरयू राय, फल बिक्री केंद्र का उद्घाटन और प्रसाद सामग्री का किया वितरण

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SSP एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group