Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors ने मार्च में देश में बेचे 90,500 वाहन, कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ बोले-सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ वित्त वर्ष 2024-25
Breaking News

Tata Motors ने मार्च में देश में बेचे 90,500 वाहन, कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ बोले-सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ वित्त वर्ष 2024-25

News DeskBy News DeskApril 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा मोटर्स की मार्च में घरेलू बिक्री 90,500 इकाई पर स्थिर रही. मार्च, 2024 में कंपनी ने 90,822 वाहन बेचे थे. कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उसकी कुल यात्री वाहन (पीवी) बिक्री मार्च, 2024 के 50,297 इकाई की तुलना में तीन प्रतिशत बढ़कर 51,872 इकाई हो गई. वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री मार्च में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत घटकर 41,122 इकाई रह गई. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल बिक्री चार प्रतिशत घटकर 9,12,155 इकाई रह गई, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 9,49,015 इकाई थी.

यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 73,833 इकाई से 13 प्रतिशत घटकर 64,276 इकाई रह गई. वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी वार्षिक आधार पर 3,95,845 इकाइयों की तुलना में पांच प्रतिशत घटकर 3,76,903 इकाई रह गई. टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए वित्त वर्ष 2024-25 सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 की ओर बढ़ते हुए हम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सतत वृद्धि की उम्मीद करते हैं. टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक (यात्री वाहन) शैलेश चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में यात्री वाहनों की बिक्री 43 लाख इकाई तक पहुंचने की उम्मीद है, जो मामूली दो प्रतिशत की वृद्धि होगी. उन्होंने कहा, ‘समग्र मांग भविष्य में उपभोग वृद्धि, मुद्रास्फीति, बुनियादी ढांचे पर खर्च और वैश्विक भूराजनीति जैसे वृहद आर्थिक कारकों से प्रभावित होगी.’ चंद्रा ने कहा कि हालांकि, ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप निरंतर नवाचार से उद्योग की गति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group