Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Group की Air India का पहला B777 विमान रिनोवेशन के बाद लौटा, 14 घंटे से अधिक लंबे मार्ग पर भरेगा उड़ान
Breaking News

Tata Group की Air India का पहला B777 विमान रिनोवेशन के बाद लौटा, 14 घंटे से अधिक लंबे मार्ग पर भरेगा उड़ान

News DeskBy News DeskApril 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
New Delhi. एयर इंडिया को बुधवार को भारी नवीनीकरण के बाद पहला बोइंग 777-300 ईआर विमान प्राप्त हुआ. कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शेष 12 विमानों का नवीनीकरण वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.पिछले साल शुरू होने वाला पुराने बी777 विमानों की मरम्मत का काम आपूर्ति शृंखला संबंधी समस्याओं के कारण विलंबित हो गया है, इसलिए एयरलाइन ने इन विमानों को नया रूप देने का फैसला किया है.
विमान को अच्छी तरह से नया रूप देने में नए कालीन, सीट कवर, कुशन और टूटी सीटों को ठीक करना शामिल है. एयर इंडिया के पास कुल 40 पुराने बड़े आकार वाले विमान हैं. इनमें 13 बी777 और 27 बी787 हैं. अधिकारियों ने कहा कि बी777-300 ईआर का भारी नवीनीकरण सिंगापुर में किया गया, जो लगभग 50 दिन में पूरा हुआ. उन्होंने कहा कि सभी पुराने बी777 का भारी नवीनीकरण इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.नए विमानों को एक या दो दिन के लिए घरेलू मार्ग पर तथा बाद में लंबे मार्ग पर परिचालन के लिए तैनात किया जाएगा. बी777 को मुख्य रूप से टोरंटो, वैंकूवर (कनाडा) और सैन फ्रांसिस्को, शिकॉगो, नेवार्क और न्यूयॉर्क (अमेरिका) को जोड़ने वाली बहुत लंबी उड़ानों के लिए लगाया जाता है.बहुत लंबे मार्ग की उड़ानें वे होती हैं जिनकी अवधि 14 घंटे से अधिक होती है.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group