Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bokaro Steel Plant के CGM HR हरिमोहन झा गिरफ्तार, विस्थापित युवक की लाठीचार्ज में मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
    Breaking News

    Bokaro Steel Plant के CGM HR हरिमोहन झा गिरफ्तार, विस्थापित युवक की लाठीचार्ज में मौत मामले में बड़ी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskApril 4, 2025Updated:April 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई युवक की मौत मामले में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) हरिमोहन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है.अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएल के सीजीएम (एचआर) को बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ की उस कथित कार्रवाई के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिला प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय नारायण राव द्वारा घटना के लिए सीजीएम को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

    मृतक के परिजन को 20 लाख रुपये
    बीएसएल ने मृतक के परिजन को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई है. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को ‘बीएसएल विस्थापित अप्रेंटिस संघ’ के बैनर तले लोगों के एक समूह ने रोजगार के अवसरों सहित अपनी अन्य मांगों के समर्थन में संयंत्र के प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन किया था. उसने बताया कि इस्पात संयंत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली CISF ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसके कारण 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

    CISF के चार जवान भी जख्मी
    हालांकि, CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि मौके पर तैनात उनके कुछ कर्मियों पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और लाठियों से भी उन पर हमला किया गया उन्होंने बताया कि इस घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए. अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जवानों ने हल्का लाठीचार्ज किया था. अधिकारी ने बताया कि भागने की कोशिश करते समय एक व्यक्ति जमीन पर गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बाबूलाल ने की कार्रवाई की मांग
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मामले की विस्तृत जांच की मांग की है. उन्होंने बोकारो प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

    आज बंद का आह्वान, आगजनी
    बोकारो में गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ पर हुई लाठी चार्ज के बाद हुई मौत पर बवाल बढ़ गया है. इसके बाद आजसू ने बोकारो बंद की घोषणा की. शुक्रवार सुबह से ही इसका असर जिले में दिखने लगा है. बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेट को बंद कर दिया गया है. कई प्रमुख सड़कों को लोगों ने जाम लगा दिया है. आक्रोशितों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है. बंद का समर्थन कर रहे लोगों में बीएसएल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बंद समर्थकों ने सुबह 4 बजे इलेक्ट्रो स्टील की एक बस को आग लगा दी. यह बस सेक्टर 9 के स्टाफ को लाने जा रही थी। नया मोड़ बस स्टैंड से भी कोई बस नहीं चल रही है. वहीं, बोकारो के नया मोड़ स्थित दुंदीबाग में उपद्रवियों ने एक बुलेट बाइक में आग लगा दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया

    पानी की सप्लाई लाइन काटी
    वहीं, तेनुघाट डैम से शहर में पानी आता है, उसके नहर को काट दिया गया. इससे जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है. शहर के प्रमुख स्थानों पर बंद समर्थक सक्रिय हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार रात 8 बजे ही विस्थापितों ने सिटी सेंटर की सारी दुकानों को बंद करा दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bokaro Steel Plant's CGM HR Harimohan Jha arrested CISF major action in the case of death of displaced youth in lathi charge
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group