Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रामनवमी विसर्जन जुलूस में विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन ने मांगा पेश ए इमाम तथा मस्जिद कमेटियों से सहयोग
    Breaking News

    रामनवमी विसर्जन जुलूस में विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन ने मांगा पेश ए इमाम तथा मस्जिद कमेटियों से सहयोग

    News DeskBy News DeskApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष/ महासचिव के साथ की बैठक

    जमशेदपुर. रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान बेहतर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक आयोजित की गयी. इसमें सदस्यों से एडीएम ने विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपने स्तर से भी सहयोग करने की अपील की. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि आप सभी की बातों का व्यापक असर होता है, ऐसे में मस्जिदों में नमाज के समय भी जिला प्रशासन की भावनाओं से सभी आयु वर्ग के लोगों को अवगत कराएं एवं सौहार्द्रपूर्ण एवं शांति के वातावरण में त्यौहार मनाये जाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें.

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं, रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क पर या धार्मिक स्थलों के पास अड्डाबाजी न हो इसे सभी प्रबुद्ध लोग अपने स्तर से सुनिश्चित करें. युवा वर्ग से अपील किया कि शांति एवं विधि व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग करें, ऐसी कोई उद्दंडता नहीं करें कि कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़े. बाइक से स्टंट करने वाले युवाओं को अपने स्तर से भी चिन्हित कर काउंसिलिंग का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी एवं सख्ती से निपटा जाएगा.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    अवांछित तत्व किसी भी धर्म या समुदाय के हों उन्हें चिन्हित करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. मौके पर मौजूद पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव ने प्रशासन को अपनी ओर से आश्वस्त किया कि विधि व्यवस्था संधारण में हर संभव सहयोग करेंगे. कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं बैरिकेडिंग कराने की बात कही. सभी को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administration sought cooperation law and order Pesh-e-Imam and mosque committees Ram Navami immersion procession
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group