Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CM High-level Meeting: दहशतगर्तों पर विशेष ध्यान रखें, रामनवमी जुलूस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस प्रशासन को दी नसीहत, घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी
    Breaking News

    CM High-level Meeting: दहशतगर्तों पर विशेष ध्यान रखें, रामनवमी जुलूस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस प्रशासन को दी नसीहत, घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी

    News DeskBy News DeskApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की. सीएम ने अफसरों से कहा कि रामनवमी महोत्सव पर शोभायात्रा व अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं. इस वजह से यह समय काफी संवेदनशील होता है. ऐसे में वैसे संवेदनशील चिह्नित स्थान, जहां इन आयोजनों के समय कोई छोटी-बड़ी घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है वहां विशेष चौकसी रखें. इस दौरान उन्होंने कहा कि दहशतगर्तों पर विशेष ध्यान रखें, सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से नजर रखें.

    पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. कोई भी अप्रिय घटना न घटे. इसके लिए क्षेत्र के वरीय अफसरों भी मैदान में नजर आयें. घटना होने पर संबंधित जिलों के डीसी और एसपी जिम्मेदार होंगे. मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में राज्य की विधि व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये. उन्होंने आम लोगों से भी कहा कि रामनवमी महोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा, अमन-चैन बरकरार रहे यह हम सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की अफवाह फैलानेवालों पर तुरंत कार्रवाई करें और आमलोगों के बीच सकारात्मक संदेश प्रेषित करने की व्यवस्था भी करें.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंदराव लाटकर, आइजी ऑपरेशन एवी होमकर व स्पेशल ब्रांच के आइजी प्रभात कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद थे. जबकि आइजी, डीआइजी के अलावा विभिन्न जिलों के डीसी, एसएसपी व एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chief Minister Hemant Soren advised the police administration on Ram Navami procession CM High-level Meeting: Pay special attention to terrorists warned of action in case of an incident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group