


नई दिल्ली. पूर्वांचल एकता मंच द्वारा 12-13 अप्रैल को दिल्ली के देव मेला ग्राउंड में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े देश-विदेश के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार, भोजपुरी संगीत और सिनेमा से जुड़ी हस्तियां शामिल होगी. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है. सम्मेलन का मुख्य विषय है ‘भोजपुरी आठवीं अनुसूची में काहे ना’ है.



